हंडिया : महिला के साथ युवक ने बुरी नियत से की छेड़छाड़ ,विरोध किया तो की जमकर मारपीट, केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
हंडिया। हंडिया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला से गांव के ही एक युवक ने बुरी नियत से छेड़छाड़ कर जमकर मारपीट की।
पीड़ित महिला ने आज हंडिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस थाना प्रभारी अनिल सिंह गुर्जर ने महिला के साथ हुई छेड़छाड़ घटना के बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस थाने में कराई गई रिपोर्ट में महिला ने आरोप लगाया की में बीती रात को घर से बहन उषा बाई के घर जा रही थी। तभी रास्ते में लच्छू भैया की दुकान के सामने जय सिंह गौड मिला और बुरी नियत से मेरा हाथ पकड़कर मुझे जमीन पर पटक दिया तथा बुरी नियत से पकड़कर मेरी साड़ी खींच ली।और जब महिला ने विरोध किया तो। आरोपी युवक ने
बुरी तरह मारपीट कर छाती पर बैठकर मेरा गला दबाने लगा।
महिला के चिलाने पर गांव के लोगो ने आकर जान बचाई।
हंडिया थाना प्रभारी अनिल सिंह गुर्जर pic.twitter.com/zQdpQYSU7s
— MAKDAI EXPRESS 24 (@Makdai24) February 18, 2024
आरोपी जयसिंह जाते जाते बोलकर गया की जान से खत्म कर दूगा।
पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी युवक जयसिंह के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इनका कहना है।
महिला के साथ छेड़छाड़ की शिकायत मिलने के बाद त्वरित कार्यवाही की गई ।आरोपी युवक के ऊपर केस दर्ज कर लिया गया। वही पुलिस टीम भेजकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
अनिल सिंह गुर्जर थाना प्रभारी हंडिया