jhankar
ब्रेकिंग

हंडिया : विधायक प्रतिनिधि की उपस्थिति में विद्यार्थियो को किया गया साईकिल का नि:शुल्क वितरण,,,,,

मकड़ाई  एक्सप्रेस हंडिया । शासन की निःशुल्क साईकिल वितरण योजना के तहत बुधवार को
एकीकृत पूर्व माध्यमिक विद्यालय हंडिया में साईकिलों का वितरण किया गया, जहां विधायक प्रतिनिधि सुनील वर्मा की उपस्थिति में कुल 31 छात्र छात्राओं को साईकिलें प्रदान की गई, कार्यक्रम में अभिभावक भी मौजूद रहे इधर साइकिल मिलते ही विद्यार्थियों में खुशी की लहर देखी गई,
विधायक प्रतिनिधि सुनील वर्मा ने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शासन की इस महती योजना से निश्चित ही परीक्षा परिणाम में वृद्धि होगी और परीक्षा पूर्व साईकिल मिल जाने के कारण बच्चों की उपस्थिति बढ़ने के साथ ही शत् प्रतिशत बच्चे परीक्षा में बैठ सकेंगे,इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सुनील वर्मा प्रधान पाठक जीआर चौरसिया सहित कई शिक्षक व अभिभावक मौजूद थे |