jhankar
ब्रेकिंग
एमपी के 10.54 लाख किसानों के खातों में पहुंचे फसल बीमा के 1460 करोड़ रुपये हंडिया : मां नर्मदा की नगरी में प्लास्टिक की 'नो एंट्री', सीईओ अंजली जोसेफ खुद उतरीं मैदान में... अब... नेता प्रतिपक्ष पर लगाए गए आरोप भाजपा की सुनियोजित साजिश, निष्पक्ष जांच तक कांग्रेस करेगी परिषद बैठको... एमपी में खुलेंगे 45 नए नर्सिंग कॉलेज, मिलेंगी 30 हजार सीटें: मान्यता प्रक्रिया शुरू हरदा के सनफ्लावर स्कूल में दस्तावेजों का खेल! मार्कशीट में फेल, टीसी में पास; डीईओ से जांच की मांग नरसिंहपुर हादसा: हाईवे किनारे सेल्फी ले रहे 6 दोस्तों को हाईवा ने कुचला, सभी की मौत भोपाल में मंत्री परिषद की बैठक: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता को मंजूरी, इस्लामनगर में लिया ऐति... नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान  वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग, 6 लोगों की मौत 36 घंटे में रहटगांव पुलिस की बड़ी सफलता: अपहृत 13 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

MP News :दिन दहाड़े 5 बदमाशों ने बस को हाईजेक कर लिया

मकड़ाई एक्सप्रेस इंदौर | शहर में  दिन दहाड़े 5 बदमाशों ने एक बस को हाईजेक कर लिया। यह घटना इंदौर के व्यस्ततम पिपलिहाना चौराहे पर बुधवार की दोपहर हुई। 5 बदमाश युवक अचानक ही बस में चढ़े और ड्राईवर को धमकी देते हुए बस हाईजेक कर ली।

- Install Android App -

बदमाशों ने कंडक्टर से पर्स और मोबाइल भी लूट लिया

बस ड्राइवर और कंडक्टर के मुताबिक इंदौर के पिपल्याहाना चौराहे पर बुधवार की दोपहर बदमाश युवकों ने बस में चढ़ते ही धमकाते हुए बस हाईजेक कर ली। इसी बीच बदमाशों ने कंडक्टर से पर्स और मोबाइल भी लूट लिया। जिस वक्त आरोपी युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया उस वक्त बस में एक भी सवारी नहीं थी।बस ड्राइवर और कंडक्टर के मुताबिक बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में बस हाईजेक की पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिस के लिए भी यह वीडियो उपलब्ध कराया गया है। सीसीटी कैमरे की रिकार्डिंग में बदमाशों के चेहरे भी साफ-साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।