jhankar
ब्रेकिंग
श्योपुर में बड़ा हादसा: भात देने जा रहे लोगों से भरी ट्रॉली पलटी, 4 महिलाओं की मौत Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के लाभ से वंचित बेटियां अब दोबारा कर सकेंगी आवेदन पेंशन हितग्राही निर्धारित समयावधि में अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट कराएं रबी उपार्जन के लिए किसान आधार को बैंक खाते से करवाएं लिंक किसानों को गेहूँ विक्रय में दिक्कत न हो, अधिकारियों को दिये निर्देश ग्रीष्मकालीन मूंग फसल हेतु कृषि विज्ञान केंद्र की सलाह मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का भव्य स्वागत, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब खनिज का अवैध उत्खनन में संलग्न 2 पोकलेन मशीन, 01 डम्फर एवं 02 ट्रेक्टर-ट्रॉली जप्त झुग्गी बस्ती में रहने वाली चांदनी बनी MP बोर्ड की टॉपर, CM ने घर बुलाकर किया सम्मानित

हंडिया‌ : शासकीय प्राथमिक शाला सीगोन के प्रभारी शिक्षक बाबुसिंह राठौड़ की सेवानिवृत्ती पर दी भावभीनी विदाई |

सुमित खत्री –

- Install Android App -

हंडिया : तहसील क्षेत्र में प्राथमिक शाला सीगोन के प्रभारी शिक्षक बाबुसिंह राठोड़ को गुरुवार को समारोह आयोजित कर विदाई दी गई | सेवानिवृत हुए शिक्षक बाबू सिंह राठौड़ ने सन 1998 से विभिन्न विद्यालयों में अपनी सेवाएं प्रदान की | इस अवसर पर शिक्षक साथियों और शाला प्रबंधन समिति के ओर से श्री राठौर को साल श्रीफल भेंट कर तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया | विदाई तथा सह सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक नेमीचंद विश्नोई ने शिक्षकों तथा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सेवानिवृत शिक्षक श्री राठौर का कार्यकाल सराहनीय रहा है | श्री बिश्नोई ने कहा कि सरकारी सेवा में योगदान स्थानांतरण तथा सेवानिवृत्ति होना एक सतत् प्रक्रिया है लेकिन जरूरत है उनके कार्यकाल के समय के अनुकरण करने योग्य कार्य शैली को अपनाकर विद्यालय तथा छात्र हित के लिए कार्य करने की प्रेरणा लेने की | इस अवसर पर आसपास के विद्यालय के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे |