jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

खनिज का अवैध उत्खनन में संलग्न 2 पोकलेन मशीन, 01 डम्फर एवं 02 ट्रेक्टर-ट्रॉली जप्त

हरदा : कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की कार्यवाही लगातार जारी हैं। माह अप्रैल में खनि अधिकारी सुश्री प्रगति सोनवाने व सहा खनि अधिकारी श्री चैनसिंह डामोर एवं खनि निरीक्षक श्री देवेन्द्रसिंह की टीम द्वारा जिला में आकस्मिक जांच के दौरान हंडिया हरदा फोरलेन मार्ग ग्राम- कुसिया बायपास के पास वाहन डम्फर नं. एमपी 09 एचजे 0105 खनिज मुरूम का अवैध परिवहन करते हुये जप्त किया गया।

डम्पर बिना वैद्य अभिवहन पास (रॉयल्टी) होने से वाहन को चालक मुकेश आत्मज तोताराम निवासी हीरापुर, तहसील हंडिया वाहन मालिक श्री राहुल प्रजापति आत्मज श्री बाबूलाल प्रजापति निवासी हंडिया से जप्त कर पुलिस थाना हंडिया में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया।

इसी प्रकार कार्यवाही करते हुये हीरापुर माल तह खिरकिया मे पोकलेन मशीन जिसका ई.एस.एन. नम्बर 84581756 अवैध खनिज मुरूम उत्खनन करते पाई गई। पोकलेन को वाहन चालक राजकुमार इवने निवासी बीड, तहसील व जिला हरदा तथा वाहन मालिक भूपेन्द्र आत्मज जगदीश कीर नि हरीपुरा माल, तह खिरकिया से जप्त कर पुलिस थाना छीपाबड, तहसील खिरकिया में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया।

- Install Android App -

ग्राम-झाडबीडा, तह रहटगांव से पोकलेन मशीन हुंडई कंपनी मॉडल नं. आर215एल जिसका सीरियल नं. एन635डी01169 (पीला कलर) मुरूम उत्खनन करते पाई गई। पोकलेन मशीन को आपरेटर मधुसिंग आत्मज मोजीलाल ग्राम रवांग तहसील रहटगांव से जप्त कर पुलिस थाना रहटगांव जिला हरदा में सुरक्षार्थ खडा किया गया। ग्राम आलमपुर, तहसील रहटगांव से फार्मट्रेक पावर मेक्स (नीला कलर) बिना नम्बर जिसका चे.नं. टी052735960एफपी को वाहन चालक अनूप कटारे आ बदामीलाल निवासी छिदगांव मेल,

तहसील टिमरनी से जप्त कर पुलिस थाना रहटगांव, तह रहटगांव जिला हरदा में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया एवं टिमरनी सोडलपुर रोड टिमरनी जिला हरदा से वाहन ट्रेक्टर कं एमपी47जेडडी9096 खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुये पाया गया को वाहन चालक लक्ष्मण केवट आत्मज लखनलाल निवासी बिच्छापुर तहसील टिमरनी से जप्त कर पुलिस थाना टिमरनी में सुरक्षार्थ खडा किया गया,

जिसके प्रकरण तैयार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु अपर कलेक्टर न्यायालय में प्रेषित किया जावेगा। प्रकरण में म.प्र खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भडारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधान के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी एवं अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की कार्यवाही सतत जारी रहेगी।