jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

हंडिया : सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

रिपोर्ट – सुमित खत्री 

- Install Android App -

हंडिया : प्राचीन काल से चली आ रही गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वहन करते हुए समस्त शिक्षण संस्थानों में मंगलवार को शिक्षक दिवस मनाया गया,इसी क्रम में सरस्वती शिशु मंदिर हंडिया में आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं द्वारा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया |
कार्यक्रम का शुभारंभ संकुल प्रमुख गिरिश गांगोले ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीपक प्रज्ज्वलित कर एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया,संकुल प्रमुख श्री गांगोले ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन के महत्व के बारे में जानकारी दी और कहा कि भारतीय संस्कृति में शिक्षक को भगवान के समान पूज्य माना जाता है, वहीं शिक्षक दिवस गुरु और शिष्य के बीच बने संबंध को जीने का तथा गुरु के प्रति कृतज्ञता का भाव प्रकट करने का पर्व है,हमें शिक्षक दिवस के दिन ही नहीं अपितु जीवन भर अपने शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए,इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा आचार्य परिवार का सम्मान श्रीफल व उपहार भेंटकर किया गया एवं विद्यार्थियों द्वारा सुंदर प्रस्तुतियां भी दी गई,इस दौरान समस्त विद्यार्थियों सहित शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे,