हंडिया : सरस्वती शिशु मंदिर हंडिया बुधवार को संकुल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कुल 6 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया जिनमें सरस्वती शिशु मंदिर हंडिया,अबगांवकला,हरदा खुर्द,अबगांव खुर्द,बिछौला माल, मांगरुल सभी विद्यालय के 40 भैया बहनों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया,
इन प्रतियोगिताओं में बौद्धिक एवं शारीरिक दोनों प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया बौद्धिक प्रतियोगिता में संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच,विज्ञान प्रश्न मंच,निबंध लेखन,तात्कालिक भाषण,गीत, चित्रकला आदि प्रतियोगिता सम्मिलित रही शारीरिक प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़,200 मीटर दौड़ , 400 मीटर दौड़,ऊंची कूद,लंबी कूद,भाला फेंक , गोला फेक,चक्ति फेक आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तहसील प्रमुख गिरीश गांगोले एवं सहसंयोजक पुरुषोत्तम तिवारी एवं सभी आचार्य गण व दीदियां भी सम्मिलित हुई प्रतियोगिता का समापन तहसील प्रमुख योगेश माकवे एवं माधव ग्राम भारती शिक्षा समिति के सचिव अनिरुद्ध तंवर के द्वारा किया गया सभी के द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया एवं संकुल स्तर पर प्रथम आए भैया बहनों को 23 सितंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता हरदा में होगी इस दौरान प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर आने की शुभकामना दी गई।
.
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-16-at-4.03.44-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-19-at-11.35.16-AM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/Takshshila-Kukrawad-1-scaled.jpg)