हद कर दी आपने : शिक्षिका स्कूल से हमेशा रहती गायब, फिर भी हाजिरी रजिस्टर में लग रही उपस्थिति, राष्ट्रीय पर्व पर बच्चो के लिए सड़ा आलू प्याज, मिर्ची से बन रहा था भोजन, देखे विडियो
हरदा : जिले के रहटगांव तहसील के ग्राम पाटियाकुआ में गांव की सरकारी स्कूल में अंधेर नगरी चौपट राजा वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। स्कूल में बच्चे प्रतिदिन स्कूल पढ़ाई करने आते है। लेकिन स्कूल की शिक्षिका वर्षा आर्य हमेशा गायब रहती है। ऐसा आरोप ग्रामीणों ने लगाया।
पाटियकुआ शिक्षक की अभद्रता pic.twitter.com/2yViCaAZ5m
— MAKDAI EXPRESS 24 (@Makdai24) January 27, 2024
बीती 26 जनवरी को गांव की सरकारी स्कूल में जब ग्रामीण पहुंचे। और वहा देखा तो दंग रह गए। अनियमितता लापरवाही की हद हो गई। शिक्षा का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षको का चेहरा बेनकाब हो गया।
दरअसल जब गांव के जागरूक युवाओं ने बच्चो से बात की तो पता चला स्कूल की शिक्षिका अक्सर गायब रहती है। लेकिन स्कूल के रजिस्टर में बकायदा उनकी उपस्थिति दर्ज रहती है।
सरकारी स्कूल पाटियाकुआ के हाल देखे विडियो pic.twitter.com/WJAsKDiF9H
— MAKDAI EXPRESS 24 (@Makdai24) January 27, 2024
इसके बाद जब मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था देखी तो। सड़ा आलू और सब्जी से भोजन बनाया जा रहा था। ग्रामीण और जागरूक युवाओं ने इसका विरोध किया और मौके पर पंचनामा बनाकर शिक्षिका और मध्यान्ह भोजन बनाने वाले समूह को हटाने की मांग की।
सोशल मिडिया पर विडियो वायरल होने के बाद जयश के जिलाध्यक्ष राकेश काकोडिया ने जिलाधीश महोदय से शिक्षिका के ऊपर और दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की। वही जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सत्य नारायण सुचार ने भी कार्यवाही की मांग की है। साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा है। की स्कूलों का निरीक्षण होना चाहिए। ताकि शिक्षा का स्तर सुधरे। और लापरवाह शिक्षको पर कार्यवाही हो सके।
देखना होगा कि उक्त वायरल विडियो और ग्रामीणों के आक्रोश के बाद जबाबदर अधिकारी कब तक कार्यवाही करेगे।
सड़ा गली सब्जी दिखाते ग्रामीण पटिया कुआ हरदा pic.twitter.com/j7cmXdV2Kl
— MAKDAI EXPRESS 24 (@Makdai24) January 27, 2024
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-16-at-4.03.44-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-19-at-11.35.16-AM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/Takshshila-Kukrawad-1-scaled.jpg)