ब्रेकिंग
देवास: रात असामाजिक तत्वों का तांडव शहर मे कई जगहो पर कांच तोड़े एक गिरफ्तार हरदा: नलकूप व हेण्डपम्प खनन हेतु 11 अप्रैल के बाद से लेना होगी अनुमति संशोधित आदेश जारी CM mohan yadav ने संबल योजना के हितग्राहियों को राशि वितरित की, हरदा जिले के 105 हितग्राहियों के खात... इनकम टैक्स बिल 2025 : सोशल मीडिया के मेसेज,पोस्ट और हिस्ट्री पर सरकार की नजर हंडिया: ढोल धमाकों से गूंज उठे मां नर्मदा के तट,अपने शरीर पर शांकल मारते दिखें देव बाबा हरदा जिले में चल रहे ऑनलाइन सट्टे व जुएँ के कारोबार को किया जाए बंद :- हरदा विधायक डॉ. दोगने नकाबपोश बदमाशो ने किसान के घर की 6 लाख नकद और जेवर की डकैती , पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हरदा कलेक्टर श्री सिंह ने गेहूँ व चना उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया म्यांमार मे भारी भूकंप कई बहुमंजिला इमारत हुई धराशायी!  भारत चीन में भी भूकंप झटके हुए महसूस, पर नु... BIG Breking News: मप्र बोर्ड 5 वी 8वी रिजल्ट आज घोषित

हरदा। बिग न्यूज हरदा: बड़ा मंदिर के सामने पीपल का पेड़ गिरा, बड़ा हादसा टला

हरदा। स्थानीय घंटाघर के पास बड़ा मंदिर चौक पर बहुत पुराना पीपल का पेड़ रविवार सुबह अचानक गिर गया। गनीमत रही कि आज रविवार अवकाश के दिन भीड़ भाड़ नहीं थी। अन्यथा बड़ी दुर्घटना घट सकती थी । पुराने पीपल के पेड़ का पिछला बड़ा हिस्सा हनुमान मंदिर पर थम गया। पेड़ के गिरने की आवाज़ आसपास के दुकान दार व्यापारियों रहवासियों को सुनाई दी। लोगो ने देखा तो पेड़ गिरा दिखाई दिया।

- Install Android App -

क्या कहा प्रत्यक्षदर्शी ने –

मंदिर के सामने रहने वाले डॉक्टर गोपाल कश्यप ने मकड़ाई एक्सप्रेस को बताया कि मैं सुबह घर के बाहर खड़ा होकर हनुमान जी के दर्शन कर रहा था। उसी समय ये पेड़ गिर गया। भगवान भोलेनाथ हनुमान जी की कृपा दृष्टि रही कि कोई जनहानि नही हुई। पेड़ के नीचे कुछ वाहन जरूर खड़े थे। जिन्हे मामूली खरोच आई है। अगर ये घटना दो घंटे बाद होती तो बड़ा हादसा हो जाता। पिछले साल भी इस पेड़ की एक बड़ी डाली गिरी थी। नगर पालिका के अधिकारियों को हम लोगो ने पिछले साल बोला था कि पेड़ की ये डाल कमजोर है, इसे काट दो। लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नही दिया। नगर पालिका को भी स्व विवेक से कमजोर पेड़ो की डालो को कांट देना चाहिए।