jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

हरदा : उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार हेतु ऑनलाईन आवेदन 4 फरवरी तक

मकड़ाई समाचार हरदा। लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार वर्ष 2021 के लिये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गये है। रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन 4 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन जमा किये जा सकेंगे। कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग भारत सरकार की वेबसाईट http://darpg.gov.in में प्रस्ताव अथवा नामांकन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं सबमिशन किया जाना है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और जिला कलेक्टर्स को कहा है कि प्राथमिकता के आधार पर विभाग/जिले की ओर से निर्धारित समय-सीमा में डीएआरपीजी की वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन कर आवेदन जमा कर सकेंगे।