jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

हरदा : ‘‘स्वच्छ प्रतिष्ठान’’ सर्वेक्षण 26 जनवरी से शुरू होगा, 14 फरवरी को स्वच्छ प्रतिष्ठानों को किया जायेगा सम्मानित

मकड़ाई समाचार हरदा। स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में सभी शहरों को कचरा मुक्त बनाने और कचरा मुक्त शहरों की स्टार रेटिंग में सभी नगर निगमों को 5-स्टार और अन्य नगरीय निकायों को 3-स्टार दिलाने के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए 26 जनवरी से ‘‘स्वच्छ प्रतिष्ठान’’ सर्वेक्षण शुरू किया जायेगा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि यह अभियान 15 दिवस चलेगा। सर्वेक्षण में चयनित प्रतिष्ठानों को 14 फरवरी 2022 को पुरस्कृत किया जायेगा। श्री सिंह ने बताया है कि शहरों में स्थित प्रतिष्ठानों में निजी एवं शासकीय कार्यालय, बैंक, छोटी-बड़ी दुकानें, शो-रूम, अस्पताल, क्लीनिक, होटल, रेस्टोरेंट, स्कूल आदि शामिल हैं। सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रतिष्ठानों को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित करना है। स्वच्छ प्रतिष्ठान सर्वेक्षण में अलग-अलग श्रेणी में रैकिंग होगी। इसमें स्वच्छ पाठशाला, स्वास्थ्य संस्थाएँ, होटल एवं रेस्टोरेंट, कार्यालय, हॉकर्स जोन और स्वच्छ बाजार की श्रेणी शामिल होंगी।

- Install Android App -

प्रतिष्ठानों की रैंकिंग 300 अंकों की होगी, जो तीन माध्यमों से की जायेगी। प्रथम- प्राथमिक जानकारी के लिए एक गूगल लिंक जारी की जायेगी। लिंक में संस्थान जानकारी सबमिट करेंगे। इस जानकारी के आधार पर 100 में से अंक दिये जायेंगे। द्वितीय- निकाय स्तर पर जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, बुद्धिजीवियों अथवा अशासकीय संगठनों की एक समिति बनाई जायेगी। समिति प्रतिष्ठानों का भ्रमण कर उन्हें कुल 100 में से अंक देगी। तृतीय- नागरिकों से स्वच्छता के संबंध में फीडबैक अर्थात प्रतिक्रियाएँ आमंत्रित की जायेंगी। फीडबैक के आधार पर संस्थान को कुल 100 में से अंक दिये जायेंगे। तीनों माध्यमों से प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर रैंकिंग की जायेगी। रैंकिंग के निकाय स्तरीय परिणामों के आधार पर समस्त श्रेणियों में जिला स्तरीय रैंकिंग की जायेगी। विजेता प्रतिष्ठान को निकाय द्वारा ‘‘सिम्बल ऑफ क्लीनलीनेस’’ सम्मान से नवाजा जायेगा। साथ ही चयनित प्रतिष्ठानों को राज्य स्तरीय टीम के अवलोकन के बाद राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए भी नामांकित किया जायेगा। विजेता प्रतिष्ठानों को जन-प्रतिनिधयों की उपस्थिति में सम्मानित किया जायेगा।