jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

हरदा : एनएसयूआई ने गर्मी के चलते पशुओं के लिए चौराहों पर रखी पानी की टंकियां

मकड़ाई समाचार हरदा। हरदा विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस के द्वारा राम नवमीं मनाने के बाद अब तपती धूप में सड़क पर घूम रहे मवेशियों की सेवा के लिए एनएसयूआई आगे आई है। और शहर के रेलवे स्टेशन के पास पशुओं के लिए पानी के लिए टंकी रखी गई है। संगठन के जिला उपाध्यक्ष मुजाहिद अली ने बताया कि जिला मुख्यालय पर सोमवार से एनएसयूआई द्वारा गो जल सेवा प्रारंभ की है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए गो जल सेवा का स्थानीय रेलवे स्टेशन चौराहे हरदा पर शुभारंभ किया गया।

- Install Android App -

जिला उपाध्यक्ष हाजी मुजाहिद अली ने बताया कि चौराहे पर किसी भी प्रकार की पशुओं के लिए जल सेवा की व्यवस्था नहीं थी। यह एक बड़ी समस्या थी। जिसको देखते हुए एनएसयूआई ने प्याऊ स्थापित करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर आदिल अली, एनएसयूआई जिला प्रवक्ता शुभम सुरमा, गणेश महोबिया, जितेंद्र दमाडे, दिलशाद खान,चेतन ठाकुर, सागर भदोरिया, सुरेंद्र राजपुत, अशोक कुमार, आदित्य राजपूत मौजूद रहे।