jhankar
ब्रेकिंग
आज प्रकाश पर्व: गुरु नानक जयंती, मानवता और भाईचारे का संदेश आज मध्य प्रदेश का मौसम कैसा रहने वाला है, जानिए पूरे प्रदेश के मौसम का हाल धार में बड़ा हादसा: उज्जैन से मोरबी जा रही बस पलटी, 45 यात्री थे सवार, 8 घायल - डायल-112 ने बचाई जान कार्तिक पूर्णिमा आज, गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब सोने-चांदी की कीमतों में 10 दिन बाद लौटी चमक, सोना 1500 रुपये महंगा हुआ जिले के महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के लिए मेंटर अधिकारी नियुक्त अनुग्रह सहायता संबंधी प्रकरणों का समय सीमा में करें निराकरण मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 31 दिसम्बर से पूर्व कराएं फसलों का बीमा कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया

हरदा कलेक्टर श्री सिंह ने प्रशिक्षु अधिकारियों से भेंट कर मार्गदर्शन दिया

हरदा। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आर.सी.वी.पी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी से आये प्रशिक्षु अधिकारियों से भेंट कर उन्हें मार्गदर्शन दिया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने कहा कि सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को आगामी 5 दिन तक आदिवासी बहुल क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कराया जाए, ताकि वे वहां के अधोसंरचना, शिक्षा, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य व कृषि के बारे में जान सकें और ग्रामीणों से चर्चा कर गांवों में आने वाली समस्याओं के बारे में जान सकें।

- Install Android App -

प्रशिक्षु अधिकारियों ने रहटगांव का भ्रमण किया
आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत भोपाल से आये ग्रुप -1 एवं ग्रुप -2 के सभी प्रशिक्षु अधिकारियों का स्वागत सरपंच ग्राम पंचायत वडवानी एवं सचिव ग्राम पंचायत रहटगांव एवं बड़वानी द्वारा वन विश्राम गृह रहटगांव में किया गया। प्रशिक्षु अधिकारियों ने रहटगांव क्षेत्र में संचालित योजनाओं की जानकारी भ्रमण के दौरान ली।