हरदा : रबी मौसम वर्ष 2023-24 अन्तर्गत जिले में किसानों द्वारा प्रमुख रूप से गेहॅू, चना, मक्का एवं सरसों आदि फसलों की बोनी की गई है। कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि प्रसार कार्यकर्ता द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर, किसानों को सम सामायिक सलाह दी जा रही है। उपसंचालक कृषि हरदा श्री संजय यादव ने किसानों को सलाह दी है कि जिन किसान भाइयो द्वारा सिंचाई की जा रही है, वह किसान भाई सिंचाई को रोक दें तथा जहाँ पर वर्षा ज्यादा हुई है, वहां पर जल निकासी की व्यवस्था करें तथा फसलों की निगरानी रखें।
उपसंचालक श्री यादव ने बताया कि वर्तमान में मौसम की प्रतिकूल परिस्थिति में फसलों जैसे चना फसल में उकठा रोग के लक्षण दिखाई देने पर फंफूदनाशक दवाई टेबुकोनाजॉल $ सल्फर 400 ग्राम प्रति एकड़ अथवा टेबुकोनाजॉल $ ट्राइफ्लोक्सीस्ट्रोबीन 100 मि.ली. प्रति एकड़ अथवा थायोफिनेट मिथाइल $ मेंकोजेब पूर्व मिश्रित फंफूदनाशक 250 ग्राम प्रति एकड़ दवाई का 100-125 लीटर पानी में पावर पंप द्वारा छिड़काव करें। गेहॅू फसल में जड़ माहू कीट का प्रकोप कही-कही देखने को मिल रहा है। सर्वप्रथम कीट की पहचान इस प्रकार करे कि जो पौधे पीले पड़ रहे है, उन्हें जड़ सहित उखाड़कर सफेद कागज या सफेद गमछे पर झटक कर देखे कि भूरे रंग के बारिक बारिक कीट चलते हुए दिखाई देने पर क्लोरोपायरीफॉस 20 प्रतिशत ई.सी. 2 लीटर बालू रेत में मिलाकर खेत में भुरकाव करें अथवा दानेदार दवाई क्लोरोपायरीफॉस, 4 से 6 किलोग्राम प्रति एकड़ भुरकाव पश्चात सिंचाई करें।
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग
सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं
शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान
पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा...
ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न
ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन
अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य...
पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच
ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |

