ब्रेकिंग
हरदा: वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय धर्मेंद्र चौबे को भास्कर परिवार और स्थानीय पत्रकारों के द्वारा नगर पाल... कृषि अधिकारियों ने किया खाद बीज की दुकानों का निरीक्षण  Ladli bahna yojna: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की मध्यप्रदेश के एक मंत्री के ड्राईवर की दबंगई ससुराल मे की पत्नि की पिटाई ,हुआ मामला दर्ज !  पूर्व सरपंच के भ्रष्टाचार में साथ न देने वाले वर्तमान आदिवासी सरपंच के हटाने की तैयारी में जुटा प्रश... आपसी रंजिश के चलते बेटी का फोटो एडिट कर उसके पिता को भेजा: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार हरदा: शराब के लिए बदमाश ने रास्ता रोककर की मारपीट, चाकू से किया हमला, घायल युवक का भोपाल में चल रहा ... हिन्दू लड़कियो को लव जिहाद में फँसाकर देह व्यापार कराने के लिए लाखो की फंडिंग, कांग्रेस पार्षद पर लगे... ई सुविधा केंद्र से न्यायालय संबंधित सभी जानकारीया प्राप्त होगी: न्यायाधीश  लखनऊ में विमान की लैंडिंग के दौरान पहिए से निकला धुना और चिंगारी! सऊदी अरब से आए विमान 250 हज यात्री...

हरदा किसान कांग्रेस ने किसानो की विभिन्न मांगो को लेकर कलेक्टर कार्यालय का किया घेराव, 13 बिंदुओं का सोपा ज्ञापन

हरदा – अल्प वर्षा की स्थिति के चलते जिले के किसानों की फसलें बुरी तरह से प्रभावित हुई है एवं पूर्व में शासन की अनदेखी के चलते किसानों की अनेक मांगे लम्बित है, जिसके कारण जिले के किसान काफी परेशान है। किसानों की मुख्य समस्याओं को लेकर जिला किसान कांग्रेस द्वारा कलेक्टर कार्यालय का आज घेराव किया गया।

घेराव से पूर्व कृषि उपज मंडी में कांग्रेस के नेताओ द्वारा प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला गया। वही किसान कांग्रेस के नेता और ग्रामीण क्षेत्र से आए किसान जिसमें महिला, पुरुष सभी किसान आज शामिल हुए है। किसानो में जमकर आक्रोश भी देखा गया।

- Install Android App -

सभी लोग नारे बाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहा अपर कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से किसानो की समस्याओं  को बिन्दुवार मांग की गई:-

क्या लिखा है ज्ञापन में।

प्रति,

श्रीमान मुख्य सचिव महोदय

●मध्यप्रदेश शासन भोपाल

विषय किसानों की समस्याओं के निराकरण के संबंध में

महोदय जी,

उक्त विषयान्तगर्त लेख है कि अवर्षा की स्थिति के चलते जिले के किसानों की फसले बुरी तरह से प्रभावित हुई है एवं पूर्व में शासन की अनदेखी के चलते किसानों की अनेक मांगे लम्बित है जिसके कारण जिले के किसान काफी परेशान है इस ज्ञापन के माध्यम से हम आपका ध्यान निम्न बिन्दूओं की ओर आकर्षित करा रहे है –

1. काफी लम्बे समय से जिले में वर्षा नही हुई है एवं औसत से कम वारिष हुई है इस वजह से खरीफ की फसलें प्रभावित हुई हैं एवं इसका प्रभाव आगामी रवी फसल पर भी पड़ेगा अतः हरदा जिले को सूखा घोषित किया जावे।

2. किसानों का कर्ज माफ किया जाये।

3. वर्ष 2020 की खरीफ फसल की शेष 33 प्रतिशत राहत राशि तत्काल दी जाये।

4. खरीफ 2021 एवं रवी 2022 के शासन ने आज तक भी फसलों के औसत उत्पादन के आकड़े सार्वजनिक नहीं किये हैं पारदर्शिता के अभाव में बीमा दावों के भुगतान की राशि शक के दायरे में है अतः आकड़े सार्वजनिक किये जाये। एवं किसानों को शेष बीमा राशि का भुगतान किया जावे।

5. आर. बी. सी. 64 के तहत किसानों को वर्तमान सीजन की राहत राशि तत्काल दी जायें।

6. किसानों को आगामी रवी सीजन की बोनी के लिए खाद बिज अनुदान पर दिये जाये।

7. पूर्व के बिजली बिल माफ किये जावे एवं रवी सीजन में मुफ्त बिजली दी जाये।

8. नहरों में तत्काल पानी छोड़ा जाये एवं आगामी 20 दिनों तक 24 घण्टे श्री फेस बिजली दी जाये।

9. नये ट्रान्सफारमर 70 प्रतिशत अनुदान पर लगाये जाये। 10. कृषि विभाग, बीमा कम्पनी, कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों एवं

10 किसान संगठनों के प्रतिनिधियों का संयुक्त दल खेतों का निरिक्षण कर बताये कि उत्पादन कितना प्रभावित हुआ है। 11. कलेक्टर हरदा उक्त प्रतिनिधि मण्डल की रिपोर्ट के आधार पर अधिसूचना जारी करे।

12. सोयाबीन में फल्लीयाँ लग गई हैं ऐसी स्थिति में फसल बीमा कम्पनी
तत्काल 25 प्रतिशत बीमा दावा राशि किसानों को दे।

13. टिमरनी स्टेट बैंक के 1200 खातेदार किसानों को अभी तक बीमा राशि का भुगतान नहीं हुआ उनकी भुगतान राशि तत्काल अदा की जावे ।

उक्त बिन्दूओं का तत्काल निराकरण कराने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिये जायें अन्यथा मजबूरन किसान कांग्रेस को किसान हित में आन्दोलन का रास्ता अपनाना पडेगा इसकी जवाबदारी शासन की होगी।

आवेदक समस्त

जिला किसान कांग्रेस हरदा

ये कांग्रेस नेता रहे मौजूद।
ज्ञापन के दौरान राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त टाले, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष केदार सिरोही, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, पूर्व विधायक डाॅ. रामकिशोर दोगने, किसान कांग्रेस जिलाध्ध्यक्ष मोहन विश्नोई, ब्लाॅक अध्यक्ष सुरेन्द्र विश्नोई, हरदा ब्लाॅक अध्यक्ष गोविन्द व्यास, किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव श्यामलाल बाबल, नानकराम बेनिवाल, भूपेश पटेल, चन्द्रशेखर पटेल, विजय सूरमा, अनिल सूरमा, गोविंद सूरमा, राधेश्याम सिरोही, गेंदालाल खेरवा, नारायण भारी, सत्यनारायण मांजू, उमाशंकर विश्नोई, शिवनारायण बांके, इकबाल अहमद, मगरधा ब्लाॅक अध्यक्ष संजय भायरे, जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, किसान कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष अंकित भाटी, अजय पाटिल, जयनारायण सारण, संतोष बेनिवाल, टिमरनी ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद भाटी, महेन्द्र सिंह मौर्य, आलोक पारे, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल जायसवाल, बालकृष्ण यादव, कैलाश यादव, दुर्गादास पाटिल, राजेश पंवार, राजनारायण विश्नोई, सूरज मांजू, सुनील कांवा, लोकेश जाणी, सुहागमल पंवार, सचिन गोदारा, हरिओम मांजू, राजू लोल सहित सैंकड़ों किसान उपस्थित थे।