jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

हरदा : कुकरावद खेत में बने मकान में रखा कृषि सामान अज्ञात चोर ले उड़े

हरदा : सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर बस स्टैंड के पास स्थित कुकरावद ग्राम के किसान केदार खोदरे का मकान है। उक्त मकान में कृषि उपकरण रखते है। उनके खेत में बने मकान में कृषि कार्य के पाइप नोजल सहित अन्य सामान रखा था। बीती रात कोई अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर सामान ले उड़ा। किसान ने लिखित शिकायत आवेदन सिविल लाइन थाने में दिया है। हम आपको बता दे की कुकरावाद बस स्टेंड के पास तीन लोगो के द्वारा खुलेआम शराब बेची जा रही है। उसके कारण हमेशा यहां शराबियो का जमघट लगा रहता है। पूर्व में एक व्यक्ति शराब बेचता था। लेकिन इन दिनो तो यहां जमकर होटल की आड़ में शराब का गोरख धंधा बाहर के लोगो के द्वारा किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन को इस और ध्यान देना चाहिए। एक महीने पहले भी कनारदा और खारपा में बैट्री चोरी की वारदात हो चुकी। वही ग्राम खारपा कनारदा के बीच भी प्रतिदिन शराब बेची जा रही है। इसको लेकर पूर्व में ग्रामीणों ने शिकायत भी की लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की।