jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बीपी-शुगर के मरीजों की संख्या में तेज विस्फोट पूर्व मंत्री कमल पटेल ने युवाओं और महिलाओं को उद्यमिता के लिए किया प्रोत्साहित, बोले- हरदा में उद्यो... हंडिया में जनपद सीईओ राजेश्वरी चौहान ने लिया सफाई और नाली निर्माण का जायजा - सचिव को दिए जल्द निराकर... हर गांव में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा संकल्प : कमल पटेल नवजात शिशु को अस्पताल के पास फेंकने के केस में आया नया मोड़ सामने आई सच्चाई खरगोन में शादी की शॉपिंग से लौट रहे मां-बेटे की दर्दनाक मौत देर रात मोबाइल चला रही थी पत्नी... पति ने गला घोंटकर की हत्या पटवारी के नाम शासकीय आबादी भूमि का पट्टा जारी होने पर उठे सवाल, कांग्रेस सेवादल ने मांगी जांच सोना-चांदी के भाव में भारी गिरावट जानिए आज प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा....?

हरदा के युवक की लाश खंडवा जिले में रेलवे ट्रैक पर मिली, गुरु पूर्णिमा पर धुनि वाले दादा जी के दर्शन करने गया था युवक ! परिवार में छाया मातम

हरदा। जिले के ग्राम कुकरावद निवासी सूरज मंडराई पिता मदन मंडराई उम्र 30 साल बीते कल गुरु पूर्णिमा पर दादा जी धुनि वाले के दरबार दर्शन करने गया था। सूत्रों की माने तो युवक की लौटते समय ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। खंडवा जिले के मोघट थाने पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया। मृतक का मोबाइल रेलवे पटरी पर मिला। उसके बाद पुलिस में मृतक के परिजनों को मोबाइल काल कर सूचना दी। सोमवार सुबह शव का जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने शव का पीएम कर शव परिजनों को सौंपा।

- Install Android App -

इधर मृतक के परिवार वालो का रो रोकर बुरा हाल है। युवक की मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था।