jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हरदा में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन कर कलेक्... बेटी की तस्वीर और श्रद्धांजलि पोस्टर लेकर पहुंचे माता-पिता, स्कूल प्रबंधन व वाहन चालक पर कार्रवाई की... स्कूल व आंगनवाड़ी केन्द्र में विधिक साक्षरता व जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न आईटीआई में एनसीवीटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु तृतीय चरण प्रारम्भ मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं पत्रकार भवन की मांग को लेकर पत्रकारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जल्द निर्णय का मिला आश्वासन हरदा में सैकड़ों विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला, 'Say No To Drugs 2.0' का दिया संदेश विधायक एवं पूर्व कृषिमंत्री सचिन यादव की मांग: नहरों में तुरंत पानी छोड़ा जाए, नहीं तो खरगोन-बड़वानी... लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: विद्युत कंपनी के SE शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर छापा, 7 करोड़ से ज्यादा की...

हरदा : ग्राम मांगरूल में क्लस्टर क्रेडिट कैम्प 25 मई को आयोजित होगा

हरदा : बैंकर्स और उद्योग विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में शिविर लगाकर ग्रामीणों को शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने के लिए मदद कर रहे हैं। इसी क्रम में 25 मई को ग्राम पंचायत मांगरूल में प्रातः 11 बजे से क्लस्टर स्तरीय क्रेडिट कैम्प आयोजित किया गया है। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र श्री के. आर. उइके ने बताया कि इस शिविर में ग्राम इस कैम्प में ग्राम मांगरूल, सिंगोन, साल्याखेड़ी, नयापुरा, कांकड़दा व बेड़िया के आवेदक अपनी कक्षा आठवीं की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, पेनकार्ड, मूल निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, समग्र आईडी की मूल प्रति एवं फोटो कॉपी तथा पासपोर्ट साइज के चार फोटो लेकर उपस्थित हो सकते हैं, ताकि पात्र होने पर शिविर में ही उनका ऑनलाइन आवेदन जमा कराया जा सके।