jhankar
ब्रेकिंग
किसान आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला: मूंग खरीदी 25% से बढ़ाकर 60%, ई-टोकन व्यवस्था फिलहाल स्थगित हरदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो बाइक चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिये 31 जुलाई तक करें आवेदन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 708 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार पिछले 24 घंटों में जिले में 5.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने सौंपी अधिकारियों को जिम्मेदारियां माहवारी स्वच्छता जागरूकता संवाद कार्यक्रम सम्पन्न सोनतलाई में मोबाइल नेटवर्क बदहाल, महंगा रिचार्ज फिर भी नहीं मिल रही इंटरनेट सुविधा

हरदा : जनसुनवाई में सीईओ श्री सिसोनिया ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

हरदा : जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 11 बजे से शासकीय कार्यालयों में नागरिकों की समस्याएं सुनी जाती है। इसी क्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान एसडीएम श्री महेश बमनहा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। जनसुनवाई में सिरकम्बा निवासी तुकाराम ने अपनी पत्नि की पात्रता पर्ची बनवाने के लिये आवेदन दिया, जिस पर सीईओ श्री सिसोनिया ने जिला आपूर्ति अधिकारी को आवेदक की पात्रता का परीक्षण कर पात्रता पर्ची बनाने के निर्देश दिये। इसके अलावा हरदा निवासी रमाबाई ने आवेदन देकर बताया कि उसके पति की मृत्यु गत दिनों हो गई थी, परिवार में अब कमाने वाला सदस्य कोई नहीं बचा है। अतः निराश्रित पेंशन व आर्थिक सहायता दिलाई जाये, जिस पर सीईओ श्री सिसोनिया ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवेदिका की पात्रता का परीक्षण कर पेंशन योजना का लाभ दिलाने के लिये कहा।