jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

हरदा : जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की अनदेखी, जगह जगह खुले क्षतिग्रस्त चेंबर दे रहे मौत को आमंत्रण

किसी भी नगर की यातायात व्यवस्था वहां सडको पर निर्भर करती हैं। अगर सड़के खराब हो तो वहां से निकलने वाले वाहन, पैदल, राहगीर और स्थानीय लोगो को भी परेशानी होने लगती है। हद तो तब हो जाती है कि इसको लेकर संबधित विभागो मेें शिकायते होने के बाद भी कोई कार्यवाही न होना। मप्र सरकार ने लोगो को त्वरित न्याय मिले लोगो की समस्याओ का तत्काल समाधान हो इसके लिए सीएम हेल्पलाइन शुरु की मगर वह भी कोई काम नही आई। आज तक कार्यवाही शून्य है।

मकड़ाई समाचार हरदा। नगर के वार्ड 34 ग्वाल नगर में भाग्यश्री पेट्रोल पंप से लेकर दूध डेयरी तक सड़क पर बने हुए सारे चैंबर टूटे पडे़ हुए है।इसको लेकर मप्र सड़क विकास निगम को भी शिकायते कि गई है। मगर कोई कार्यवाही नही की गई। स्थानीय नागरिक अखिलेश बेनीवाल द्वारा मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर शिकायत की गई मगर कोई कार्यवाही नही की गई।

सीएम हैल्पलाईन में शिकायत पर असर कुछ नही

- Install Android App -

सीएम हैल्पलाईन सरकार ने लोगो को त्वरित न्याय मिले इसके लिए प्रारंभ की। श्री बेनीवाल द्वारा सीएम हैल्पलाईन पर षिकायत क्रमांक 13693149 दिनांक 25.03.21 को की गई थी। जिसमें उन्होने भाग्य श्री पेट्रोलपंप से लेकर ग्वाल नगर तक टूट हुए चैंबर की शिकायत कर बताया कि यहां पर हादसे होने की आशंका बनी हुई है। विभाग को भी शिकायते की मगर उनके द्वारा आज तक कोई कार्यवाही नही की गई हैं। वहीं 19.06.21 को शिकायतकर्ता ने पंजीकृत मोबाईल नंबर पर फोन लगाया परंतु उनके द्वारा फोन नही उठाया गया। तत्पष्चात समस्या के निराकरण हेतु संभागीय प्रबंधक होशंगाबाद से बात की गयी। जिसमे विदित हुआ कि कांक्रीट की नाली के उपर जो कांक्रीट का कवर लगाए हुए वह अत्याधिक यातयात के कारण टूट गए है। जिसकी मरम्मत हेतु संभागीय प्रबंधक को 15 दिन में कार्य कराये जाने को निर्देषित किया गया है।

हादसो को न्यौता दे रहे है गड्डे

कलेक्टर कार्यालय से लगे हुए छीपानेर रोड पर ग्वालनगर से भाग्यश्री पेट्रोल पंप तक चैंबर खुले हैं।इनमें कुछ दिन पहले एक ट्रक फंस गया था। जिसे मुश्किल से निकाला गया था। इसी के कारण यह गड्डा और फैल गया है।यहां से निकलने वाले वाहनो या पैदल राहगीरो के लिए यह समस्या बन गया है। कभी कोई भी वाहन इसमें गिर सकता हैं। मार्ग से निकलने वाले पैदल राहगीर या मवेशी भी इसमें गिर सकते हैं।यह गड्डे अब जानलेवा बनते जा रहे है। मामला सड़क विभाग का होने से इसे स्थानीय स्तर पर कुछ नही किया जा रहा है। वहीं करीब 170 परिवार यहां पर निवास करते हैंे रोजाना सैकड़ो वाहन यहां निकलते है।