jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

हरदा जिले में रेत के वैध खनन में वृद्धि होने से शासन की आय भी बढ़ी

मकड़ाई समाचार हरदा। जिले में अवैध उत्खनन रोकने के लिये कार्यवाहियाँ समय-समय पर की जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में रेत उत्खनन के लिये वर्ष 2021 में जनवरी से नवम्बर माह के बीच कुल 29517 ईटीपी परमिट 362997.22 घन मीटर रेत के खनन हेतु ऑनलाइन जारी हुए जबकि वर्ष 2022 में इसी अवधि में कुल 41611 ईटीपी परमिट 430444.41 घन मीटर रेत के खनन हेतु जारी हुए है। इससे स्पष्ट है कि जिले में रेत के वैध उत्खनन में वृद्धि हुई है और शासन की आय में भी वृद्धि हुई है। कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि वर्ष 2021 में जनवरी से नवम्बर के बीच रेत खनन संबंधी ईटीपी से खनिज विभाग को जो आय प्राप्त हुई थी, वह 181520389.8 रूपये थी, जोकि इसी अवधि में वर्ष 2022 में बढ़कर 219855123.1 रूपये हो गई। इस तरह हरदा जिले में खनिज के वैध खनन से शासन की आय में कुल 3.83 करोड़ रूपये की वृद्धि हुई है।

अवैध उत्खनन के संबंध में कार्यवाही जारी
जिले में रेत के अवैध उत्खनन को रोकने के लिये लगातार कार्यवाही जारी है। माह जनवरी से नवम्बर 2022 के बीच अवैध उत्खनन संबंधी कुल 94 प्रकरण दर्ज किय गये है तथा अवैध उत्खनन में लगे 34 ट्रेक्टर ट्रॉली व 49 डम्पर जप्त करने की कार्यवाही की गई है।

- Install Android App -

अवैध परिवहन
माह अप्रैल से नवम्बर 2022 के बीच खनिज के अवैध परिवहन के मामलों में अर्थदण्ड की राशि 6476838 रूपये जमा कराई गई है। अवैध उत्खनन के कुल 4 प्रकरणों में अर्थदण्ड की राशि 63250 जमा कराई जा चुकी है तथा 2 प्रकरणों में सक्षम न्यायालय द्वारा अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है, जिसकी वसूली की कार्यवाही प्रचलन में है।

अवैध भण्डारण
खनिज के अवैध भण्डारण के कुल 9 मामलों में से 2 में अर्थदण्ड की राशि 145112 रूपये जमा कराये जा चुके है। शेष 7 मामले न्यायालय में अभी विचाराधीन है।