jhankar
ब्रेकिंग
आज का पंचांग - 28 जून 2026, रविवार हरदा उद्योग विभाग की साढ़े तीन एकड़ भूमि हुई गुम ! कलेक्टर हरदा से ढूंढने की लगाई गुहार! 14 साल में भी... नर्मदापुरम एसपी ने थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर को दिया जन्मदिन का अनूठा तोहफा, 'बधाई-पत्र' भेजकर दी ... श्री अन्न बाजरा को बढ़ावा देने हेतु कुकड़ापानी में कृषक प्रक्षेत्र परीक्षण आयोजित हरदा : न्यायालय परिसर, हरदा में साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित छिंदवाड़ा में बैंक लूट की कोशिश नाकाम, पुलिस ने एक आरोपी दबोचा हंडिया : हीरापुर में स्व. संतोष व्यास की तेरहवीं पर समाजिक एकता का संदेश, लाइन प्रथा समाप्त करने का ... हरदा : पिछले 24 घंटों में जिले में 17.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिराली : खेत में मजदूरी कर रहे दंपति की टपरी के बाहर महिला का शव मिला, शरीर पर मिले चोट के निशान हंडिया: 20 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, चार दिनों तक जिंदगी मौत के बीच अस्पत...

हरदा जिले में हर्षाल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस* *कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने किया झंडावंदन

हरदा  / हरदा जिले में गणतंत्र दिवस, समारोहपूर्वक और हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम हरदा में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री कमल पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर झंडावंदन किया। उन्होंने कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग व पुलिस अधीक्षक श्री मनीष अग्रवाल के साथ परेड का निरीक्षण कर  सलामी ली। कृषि मंत्री श्री पटेल ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के संदेश का वाचन किया। उन्होंने इस दौरान रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़े। कार्यक्रम के अंत में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नेहरू स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती कमेड़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह व उपाध्यक्ष श्री दर्शनसिंह गहलोद, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अमरसिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष अग्रवाल, वन मण्डलाधिकारी श्री अंकित पाण्डे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया, एडीएम श्री प्रवीण फुलपगारे, पार्षदगण सहित विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

- Install Android App -

*उत्कृष्ट झांकियाँ पुरस्कृत*
गणतंत्र दिवस के अवसर पर नेहरू स्टेडियम पर आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों ने शासकीय योजनाओं को प्रदर्शित करने वाली आकर्षक झांकियाँ प्रस्तुत की। कार्यक्रम में जिला पंचायत द्वारा तैयार ग्राम चौपाल पर केन्द्रित झांकी को प्रथम पुरस्कार दिया गया जबकि कृषि विभाग की वसुमता क्लस्टर कैम्प विषय पर आधारित झांकी को द्वितीय तथा वन विभाग की एक जिला एक उत्पाद – बांस उत्पादन पर केन्द्रित झांकी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल ज्योतिर्मय शिविर पर आधारित झांकी, स्वास्थ्य विभाग द्वारा जीवनम् स्वास्थ्य शिविर पर आधारित झांकी, उद्योग विभाग की क्लस्टर क्रेडिट कैम्प संबंधी झांकी, राजस्व विभाग की समरसता शिविर पर केन्द्रित झांकी के अलावा शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, आनन्दम् विभाग तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा भी झांकी प्रदर्शित की गई।

*बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति*
गणतंत्र दिवस पर स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। सभी प्रस्तुतियों को मुख्य अतिथि कृषि मंत्री श्री पटेल ने प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में न्यू तक्षशिला एकेडमी हरदा, उत्कृष्ट विद्यालय हरदा, इम्पिरीयल स्कूल खिरकिया, सेंट एन्स स्कूल हरदा, द फाउन्डेशन ऑफ एजुकेशन एवं संस्कार विद्या पीठ के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में प्रस्तुत परेड में होलीफेथ स्कूल के बैण्ड के विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों ने पीटी प्रदर्शन भी किया।
*आकर्षक परेड सम्पन्न*
आज आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में आकर्षक परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक श्री अनिल कवरेती ने किया। परेड में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस पल, जिला होमगार्ड,एनसीसी दल बालक,एनसीसी दल बालिका, गाइड दल, रेड क्रास दल एवं होलीफेथ स्कूल का बैण्ड शामिल हुआ।
*खिलाड़ी भी हुए पुरस्कृत*
आज आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में कृषि मंत्री श्री पटेल ने अंर्तविश्वविद्यालयीन प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किये, इनमें टेबल टेनिस के लिये पूजा गंगराड़े, शतरंज के लिये नेहा जाट, फुटबॉल के लिये पूनम उइके, खो-खो के लिये पल्लवी मौर्य, अंकित मालवीय व नितिन, बॉलीवॉल के लिये अंकित धुर्वे, हेण्डबॉल के लिये हिमांशु धुर्वे, करन लोंगरे, अमान व सुमित केवट, बैसबॉल के लिये दिव्यांश राठौर, स्फट बॉल के लिये अनिल कर्मा व अर्चना कुल्हारे, हॉकी के लिये अकराम शेख को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।