jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

हरदा: जेल परिसर हरदा में पर्यावरण संरक्षण का कार्यक्रम मनाया गया

मकड़ाई एक्सप्रेस हरदा।मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला हरदा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को जेल परिसर हरदा में पर्यावरण संरक्षण का कार्यक्रम मनाया गया जिसमें जेल अधीक्षक महावीर सिंह रावत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक संदीप गोहर विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अधिकारी सुश्री अपर्णा लोधी पैरा लीगल वालंटियर एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवाकुर प्रभारी सामाजिक कार्यकर्ता संजय ठाटे राधेश्याम विश्वकर्मा पहलाद नागवे उपस्थित रहे इस दौरान सभी बंधुओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी एवं प्रकृति अनुकूल जीवन जीने हेतु जानकारी दी गई सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलवाई गई पर्यावरण जागरूकता के महत्व को समझाते हुए कहा कि हमें जब भी बाजार जाना हो घर से कपड़े का थैला लेकर जाना चाहिए सिंगल यूज प्लास्टिक सिस्टम को जितना हो सके काम करना चाहिए,

- Install Android App -

इस अवसर पर जेल परिसर हरदा में पौधारोपण का कार्यक्रम भी किया गया जन अभियान परिषद विकास खंड हरदा की सभी पंचायतो मे ग्रामो मे आज पर्यावरण संरक्षण अन्तर्गत आज भारत सरकार के द्वारा चलाये जा रहे लाईफ प्रोग्राम के अतर्गत स्वच्छता जल संरक्षण पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलवाई गई एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने हेतू योग ध्यान भी कराया एवं  मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी पर्यावरण वालेन्टियर्स को दिखाया एवं कलेक्ट्रेड परिसर मे भी पौधा रोपण किया गया।