मकड़ाई समाचार हरदा। बुधवार को टीकाकरण महाअभियान के तहत हरदा जिले में 18279 लोगों ने कोविड वैक्सीन की डोज लगवाई। इनमें से 18030 ने सेकेण्ड तथा 249 लोगों ने फस्ट डोज लगवाई। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कोविड वैक्सीनेशन अभियान की इस सफलता के लिये जिले के नागरिकों को बधाई दी है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की मंशा के अनुरूप हरदा जिले में इस माह में शत-प्रतिशत टीकाकरण करना है। यह कार्य बिना जनसहयोग के संभव नहीं है। उन्होने टीकाकरण के लिये शेष रहे लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है, वे भी एक दो दिन में निकटतम टीकाकरण केन्द्र पर पहुँच कर कोविड वैक्सीन अवश्य लगवा लें।
93.5 प्रतिशत लोग सेकेंड तथा 102 प्रतिशत लोग प्रथम डोज लगवा चुके है
कलेक्टर श्री गुप्ता ने बताया कि मतदाता सूची अनुसार जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की संख्या 405632 है, जिसके विरूद्ध अब तक जिले के 412803 लोगों को प्रथम डोज लगाया जा चुका है। इस तरह प्रथम डोज के मामले में लगभग 102 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। इनमें से 386006 लोगों को द्वितीय डोज भी लगाया जा चुका है। इस प्रकार जिले प्राप्त लक्ष्य के विरूद्ध 93.5 प्रतिशत लोगों को द्वितीय डोज लगाया जा चुका है।
प्रथम डोज
अब तक जिले के 412803 लोगों को प्रथम डोज लगाया जा चुका है, जिसमें हरदा शहर के 81793, हरदा ग्रामीण के 45847, हंडिया ग्रामीण क्षेत्र के 56057, टिमरनी क्षेत्र के 63147, रहटगांव क्षेत्र के 53684, खिरकिया क्षेत्र के 70413 तथा सिराली तहसील क्षेत्र में 41862 लोगों को कोविड वैक्सीन का पहला डोज लगाया जा चुका है।
द्वितीय डोज
इसी तरह जिले के 386006 लोगों को द्वितीय डोज लगाया जा चुका है, जिसमें हरदा शहरी क्षेत्र के 78535, हरदा ग्रामीण क्षेत्र के 42581, हंडिया ग्रामीण के 55961, टिमरनी तहसील के 52508, रहटगांव तहसील के 49058, खिरकिया तहसील के 71233 तथा सिराली तहसील के 36130 लोगों को द्वितीय डोज लगाया जा चुका है।

