वैक्सीन केन्द्र पर शासन की गाइड-लाइन की उड़ाई जा रही धज्जियाँ, वैक्सीन केंद्र पर सुरक्षा की दृष्टि से भी कोई नही है तैनात
मकड़ाई समाचार हरदा। सरकार द्वारा वैक्सीनेषन को लेकर गंभीरता बताई जा रही है और जिला प्रशासन भी लगातार प्रयास कर आम जन से बेक्सिन लगवाने के लिये प्रेरित कर रहे थे। लोगो में जागरूकता आई ही थी और लोग अपना काम छोड़कर वैक्सीन केंद्र पर जाकर टिका लगवा रहे थे। लेकिन प्रशासन की व्यवस्था अचानक गड़बड़ा गई। गुरुवार को शहर में सभी केंद्रों पर दोपहर 12 बजे ही बेक्सिन खत्म हो गई। और लोगो को निराश होकर घर लौटना पड़ा। कई जगह तो झगड़े की स्थिति बनती दिखाई दी।
आंगनबाडी कार्यकर्ता और अन्य विभागीय कर्मचारी लोगो को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे है। लोग वैक्सीन लगवाने के लिए तमाम केंद्रो पर पहुंच भी रहे है मगर लोगो को वैक्सीन खत्म होना बताया जा रहा है। लोग निराश होकर घर वापिस जा रहे। प्रशासन को शीघ्र ही उचित व्यवस्था बनाकर इस पर ध्यान देना चाहिए।। अभी जिले में वैक्सीनेषन 25 फीसदी ही हो पाई है।