jhankar
ब्रेकिंग
दिवाली के मद्देनजर प्रशासन सख्त, घनी आबादी में अवैध पटाखा भंडारण पकड़ा हरदा में युवाओं को मिला सुरक्षा का पाठ! पुलिस अधीक्षक शशांक ने विद्यार्थियों को किया जागरूक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत अनुबंधित वाहनों... डीजल 93.90 से बढ़कर 99.64 रु. प्रति लीटर  मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के परिवहनकर्ताओं को बड़ी राहत मांदला नदी में डूबने से युवक की मृत्यु, परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देश जनगणना 2027 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, बानापुरा में संचालित स्पा सेंटर की जांच और होटलों में कथित अवैध गतिविधियों पर रोक की मांग नर्मदा मंदिर पर पुलिस की अवैध पटाखा संग्रहण पर कार्रवाई

हरदा न्यूज़ : महिला से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो फरार

मकड़ाई समाचार हरदा। 7 जनवरी को जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र की एक महिला से चार युवकों ने साथ शराब पीने के लिए रुपए मांगे। रुपए नहीं देनें पर युवकों महिला के साथ छेड़छाड़ कर मारपीट की थी। पीड़ित महिला की शिकायत पर महिला थाने में चार युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

- Install Android App -

दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

महिला थाना प्रभारी गाजीवती पुषाम ने बताया कि बुधवार को हरदा के फाइल वार्ड के पास पुलिस ने आरोपी मनीष उर्फ शिवशंकर पिता नर्मदा प्रसाद मीणा और चिंटू पिता श्रवण सिंह मीणा दोनों निवासी रहटगांव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो अन्य आरोपी कालू मीणा और बबलू मुसलमान फरार है, जिनकी तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।