हरदा बड़ी खबर : कलयुगी माँ की करतूत 3 साल के मासूम का गला घोंटा हुई मौत, मुस्लिम युवक से की थी शादी मिला धोखा ,पढ़िये क्या है पूरा मामला
मकड़ाई समाचार हरदा। घोर कलयुग एक महिला ने अपने ही कलेजे के टुकड़े का कत्ल कर दिया। बाथरूम में ले जाकर उसका गला घोंट दिया। बच्चे की मौत के बाद वह कुर्सी पर बैठकर रोने लगी। रविवार को दिल दिहला देने वाला यह मामला हरदा जिले का है। वन स्टाप सेंटर की प्रशासक सूचिता एक्का ने बताया कि यहां जोया (25) इमरान खान 16 फरवरी को वन स्टॉप सेंटर में आई थी। उसके साथ तीन साल का बेटा फैज भी था। रोजाना की तरह शनिवार सुबह 10 बजे वह बच्चे के साथ बाथरूम में गई। अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
काफी देर तक वह बाहर नहीं आई। कुछ देर बाद अंदर से रोने की आवाज आई, तो कर्मचारी ने जाकर रोशनदान से देखा। अंदर जोया अपने बेटे फैज का गला दबा रही थी। इसके बाद दोनों को तत्काल बाहर निकाला गया। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि महिला के पति ने उसे तीन साल पहले छोड़ दिया था। इसके बाद से महिला परेशान थी। वह मजदूरी करके पेट पाल रही थी। उसे वन स्टाॅप सेंटर में आश्रय दिया गया। यहां बच्चे के साथ रह रही थी। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
अमरावती के मुस्लिम युवक से की थी शादी
एसपी मनीष अग्रवाल ने बताया कि महिला का असली नाम मीरा धुर्वे है। उसने अमरावती बरुड़ के रहने वाले इमरान से शादी की थी। वह मूलतः बैतूल जिले के चारचीं की रहने वाली है। इमरान ने तीन साल पहले महिला को छोड़ दिया था। पति भी मजदूरी करता था। शादी के बाद उसने अपना नाम जोया कर लिया। आधार कार्ड में भी यही नाम है।