हरदा : बढ़ती महंगाई से परेशान आमजन, कांग्रेसियों ने महंगाई का जलाया पुतला, भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
मकड़ाई समाचार हरदा। महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने महंगाई का जलाया पुतला। देश में निरंतर महंगाई बढ़ती जा रही है अभी एक दिन पहले ही गैस सिलेंडर ₹25 की बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल डीजल के दाम भी आसमान छू रहे है। निरंतर बढ़ते जा रहे हैं ऐसी महंगाई से आम जनता को महंगाई का सामना करना पड़ा है। वही गरीब मजदूर के सामने संकट बरकरार है। और महंगाई भी किस चरम सीमा पर जा रही है। मोदी जी का इस पर कोई ध्यान नहीं है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि किसान व समस्त नागरिकों के साथ धोखा हो रहा। सरकार सिर्फ झूठे वादे करती है। महंगाई ने गरीबो की कमर तोड़ दी है। उसी इसके उपलक्ष में आज कांग्रेसियों ने महंगाई पुतला दहन किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व विधायक आर के दोगने, गोविंद व्यास सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।