jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

BIG BREAKING : 1 लाख रुपए रिश्वत लेते बिजली विभाग का इंजीनियर गिरफ्तार

मकड़ाई समाचार टीकमगढ़। जिले में लोकायुक्त की टीम ने छापा मारकर बिजली विभाग के अधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। लोकायुक्त टीम शुक्रवार को सुबह-सुबह छापामार कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के वरिष्ठ इंजीनियर अखिलेश त्रिवेदी को एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार लिया।

कार्रवाई की जानकारी देते हुए लोकायुक्त टीम की लीडर मंजू सिंह ने बताया कि रानीगंज के किसान किसान किशोर सिंह दांगी अपने घर मे आटा चक्की मिल लगाया था। इंजीनियर अखिलेश त्रिवेदी ने किसान पर बिजली चोरी का झूठा प्रकरण बनाकर 2 लाख रुपए का जुर्माना ठोक दिया था। ग्रामीण ने अधिकारी की इस हरकत को गलत बताया।

- Install Android App -

इसके बाद इंजीनियर अखिलेश त्रिवेदी ने एक लाख रुपए देने पर मामला निपटा देने की बात कही। इसके कारण ग्रामीण लोकायुक्त सागर में इसकी शिकायत की थी। लोकायुक्त ने जांच में शिकायत को सही पाया। इसके बाद ग्रामीण को इंजीनियर के पास 50 हजार नकद और 50 रुपए का चेक लेकर भेजा। टीम ने इसी दौरान छापामार कार्रवाई करते हुए आरोपी इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर जिनपर धारा 07 के तहत भ्रस्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं लोकायुक्त की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है।

इंजीनियर ने घूस लेने बिजली भार को 5 वाट बढाकर दिखाया

पीड़ित किशोर दांगी ने कहा कि वह गांव में चक्की लगाया था। जिसका बिजली भार 15 वाट था। वहीं इंजीनियर ने 20 वाट इस्तेमाल करने का झूठा मामला बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी ने मामले के रफा-दफा करने के एवज में 1 लाख रुपए घूस देने की डिमांड रखी थी। इसके बाद मैंने लोकायुक्त में इसकी शिकायत की थी।