jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

हरदा : महिला के अंधे कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा, चोरी की नियत से घर में घुसे थे चोर

सीसीटीवी फुटेज और स्निफर डॉग विराट की रही अहम भूमिका

मकड़ाई समाचार हरदा। शहर के मध्य राजमा चौक पर 3 दिन पूर्व एक महिला की हत्या ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। इस अंधे कत्ल की गुत्थी समझाने में पुलिस लगातार प्रयास करती रही। जिसका नतीजा यह हुआ कि पुलिस ने इस अंधे कत्ल के आरोपियों को दबोचने में सफलता प्राप्त कर ली। उल्लेखनीय है कि 17 मार्च 2021 को रात्रि लगभग 2:00 बजे कुछ हथियारबंद लोगों ने घर में घुसकर फरीदा बानो पति स्वर्गीय जाफर अली 55 वर्ष की हत्या कर दी थी। पुलिस ने धारा 302, 460, 34 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया था। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह वर्द्धमान, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती हिमानी मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी प्रवीण चढोकर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस अधीक्षक अग्रवाल स्वयं भी व्यक्तिगत रूप से रुचि लेते हुए इस मामले का खुलासा करने में जुटे रहे। पुलिस टीम को घटनास्थल से 3 जोड़ी जूते मिले थे जो आरोपी छोड़कर भाग गए थे।

सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात आरोपियों की घटना

मृतिका के घर के सामने सीसी टीवी कैमरे में अज्ञात आरोपियों की घटना के वक्त घर में घुसने तथा घर से भागने की फुटेज इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में अहम साबित हुए। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी 2:16 पर घटनास्थल पहुंचे थे। वही 2:00 बजकर 23 मिनट पर घर में दाखिल हुए और 2:36 पर फरियादी के घर से भागते हुए नजर आए। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज में आए आरोपियों के कपड़े, चाल ढाल, कद काठी तथा घटनास्थल से मिले जूते अपने मुखबिर को दिखाएं गए। जिससे पुलिस को कुछ संदिग्धों की सूचना मिली। इसकी तस्दीक करने पर उन संदिग्धों का हरदा से फरार होना पाया गया। जिससे उन पर शंका बढ़ गई। मुखबीर द्वारा संदिग्ध आशु नामक व्यक्ति के इटारसी में होने की सूचना दी गई। जब पुलिस टीम संदिग्ध आशु निवास इटारसी हाल निवास रेलवे कॉलोनी हरदा को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई तो उसने इस घटना को कबूल कर लिया। साथ ही उसके द्वारा बताए गए साथियों के नाम मोटू उर्फ लक्ष्मण मालवीय निवासी रेलवे कॉलोनी हरदा को भोपाल से हिरासत में लिया गया। वहीं आरोपी आहद खान और शम्मी खान निवासी खेडीपुरा को हिरासत में ले लिया है।

- Install Android App -

एक चोर को दबोच लिया था महिला ने

आरोपियों से सख्ती से की गई पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह 5 लोग थे जो चोरी के उद्देश्य से मृतिका फरीदा बानो के घर में घुसे थे। महिला के जागने पर आरोपी घर से भागने लगे तभी महिला ने लक्ष्मण और जो सबसे पीछे था उसे पकड़ लिया। खुद को छुड़ाने के लिए उसने महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। साथ ही आहद ने भी अपने साथी मोटू को छुड़ाने के लिए महिला पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह नीचे गिर गई और आरोपी भाग निकले। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार, घटना के वक्त पहने कपड़े, जूते जप्त किए हैं। एक आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में इंस्पेक्टर रैक के स्निफर डॉग विराट ने निभाया अहम रोल

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में इंस्पेक्टर रैक के स्निफर डॉग विराट को घटनास्थल पर लाया गया। जिसने मौके पर पड़े जूतों को सूंघकर उनके भागने की दिशा आदि का सही सही आकलन किया। इसके अलावा साइबर सेल ने भी अपना हम योगदान दिया। इसके अलावा एफएसएल टीम की कार्यवाही भी महत्वपूर्ण रही। इस कार्रवाई में अनिल राठौर उप निरीक्षक, सहायक निरीक्षक अजय रघुवंशी, मनोहरी राय, आरक्षक तुषार धनगर, शैलेंद्र परमार, उमेश पवार, राहुल शर्मा तथा साइबर सेल आरक्षक कमलेश परिहार, मनोज दोहरे का विशेष योगदान रहा।