हरदा। कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पपरिजनो के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार परमानंद जाट, पिता हरनाथ जाट, निवासी कोलवा रात करीब 8:30 बजे घर से दो लाख रुपये लेकर निकले थे।
बताया जा रहा है कि उनके साथ कमल नाम का व्यक्ति भी गया था। घटना लोध्या सड़क मार्ग से करीब 150 मीटर अंदर हुई। इसी दौरान परमानंद जाट पर तलवार जैसे धारदार हथियार से हमला किए जाने की बात सामने आई है, जिससे उन्हें चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हमले के पीछे की वजह और दो लाख रुपये से जुड़ी पूरी स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस घटनाक्रम की जांच के साथ संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है।
इधर दुखद दर्दनाक घटना के बाद परिजन सिटी कोतवाली बड़ी संख्या में पहुंचे परिजनों समाज जनों ने आरोपी पर कड़ी कार्यवाही की मांग की। उन्होंने कहा कि हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की भी निष्पक्ष जांच हो।


