jhankar
ब्रेकिंग
0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24 शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, कांग्रेसियों ने एसडीएम विजय राय को सोफा ज्ञापन 

इंदौर में साइबर ठगी का नया तरीका: 40 हजार जमा होने का फर्जी मैसेज भेजकर युवक से ठगे 39,999 रुपए

इंदौर। साइबर ठगों ने ठगी का नया हथकंडा अपनाते हुए एक युवक के खाते में 40 हजार रुपए जमा होने का फर्जी मैसेज भेजकर 39,999 रुपए ठग लिए। ठग ने फोन पर कहा कि उससे गलती से 40 हजार रुपए खाते में ट्रांसफर हो गए हैं और उसकी पत्नी अस्पताल में भर्ती है, इसलिए रुपए तत्काल वापस चाहिए।

क्या है पूरा मामला?

फरियादी मनु यादव (28) निवासी ग्राम भांग्या ने पुलिस को बताया कि 31 जुलाई की सुबह एक नंबर से मैसेज आया। इसमें मेरे खाते में 40 हजार रुपए जमा होने की जानकारी दी गई। कुछ देर बाद उसी नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद से गलती से रुपए भेजे जाने की बात कही।

- Install Android App -

बातों में आए युवक ने ठग के भेजे बारकोड पर आठ बार में रकम ट्रांसफर कर दी।

आठ बार में अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए पैसे

फरियादी के अनुसार आरोपी ने वाट्सएप पर आठ अलग-अलग खातों के बारकोड भेजे। मैंने आठ बार में रुपए ट्रांसफर कर दिए। आरोपी ने और रुपए भेजने को कहा तो मुझे शक हुआ। मैंने अपना खाता चेक किया तो पता चला 40 हजार रुपए आए ही नहीं थे।

युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान नंबर से आए मैसेज और कॉल पर भरोसा न करें, बिना खाता चेक किए किसी को पैसे ट्रांसफर न करें।