jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

हरदा ; ‘‘लाड़ली बहना योजना’’ के संबंध में गांव-गांव में हुई ग्राम सभाएं शहरी क्षेत्र में आयोजित हुई ‘‘वार्ड सभाएं’’

हरदा ; मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत आगामी 10 जून को महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रूपये डी.बी.टी. के माध्यम से ट्रांसफर किये जायेंगे। इससे पूर्व गुरूवार को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी देने के उद्देश्य से ग्राम सभाओं का आयोजन भी गांव-गांव में किया गया। ग्राम सभाओं में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की प्रगति की जानकारी दी गई तथा योजना के प्रमुख उद्देश्यों से ग्राम सभा को अवगत कराया गया। ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों को लाड़ली बहना सेना के दायित्वों से भी अवगत कराया गया तथा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की पात्र महिलाओं की अंतिम सूची का वाचन किया गया। इसके अलावा जो महिलाये अभी भी पोर्टल पर डी. बी. टी. इनेबल नही दिख रही है, उनकी जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई तथा ग्राम सभा में मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया गया। ग्राम सभाओं की मॉनिटरिंग के लिये ग्रामवार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में भी सभी वार्डों में वार्ड सभाओं का आयोजन किया गया और उपस्थित महिलाओं को लाड़ली बहना योजना के बारे में बताया गया।