मकड़ाई समाचार हरदा। लिंपी वायरस को देखते हुए गौ माता की सुरक्षा व सेवा का करणी सैनिकों ने संकल्प लिया। नगर अध्यक्ष निखिल सिंह राजपूत ने बताया कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना हरदा के जिला अध्यक्ष सुनील सिंह जी राजपूत व गौ सेवा टीम रोहित ज़ी राठौर, शुभम सिंह ज़ी राजपूत संगठन मंत्री, गौ सेवकों द्वारा राधिका मेडिकल से लंपी वायरस की वेक्सीन मुफ्त मे उपलब्ध कराई जावेगी। करणी सैनिकों ने कहा कि किसान भाई व गोपालक हमसे संपर्क कर सकते है। आज करणी सैनिक दयोधन गौशाला पहुचे। इस मौके पर नीरज सिंह वघेल , आशुतोष सिंह गेहलोद, हर्षवर्धन सिंह, अतुल, आदित्य, निखिल, अमन, अभय, साकेत, व सभी नगर टीम के पदाधिकारी मौजूद रहे।
ब्रेकिंग