jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

हरदा वृद्धाश्रम में भोजन व साफ-सफाई की गुणवत्ता सुधारें कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में दिये निर्देश

हरदा / कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि हरदा में संचालित वृद्धाश्रम के भवन की रिपेयरिंग का प्रस्ताव एक सप्ताह की समय सीमा में तैयार कराकर शासन को भेजा जाए। उन्होने उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री कमलेश सिंह को निर्देश दिये कि वे दो-तीन दिन के अंतर से वृद्धाश्रम का नियमित रूप से निरीक्षण करें और वहां की व्यवस्थाएं सुधारें।

- Install Android App -

मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री सिंह ने सामाजिक न्याय विभाग और श्रम विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देश दिये कि नगरीय निकायों के माध्यम से भिक्षावृत्ति करने वालों का सर्वे कराया जाए और उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाए। उन्होने उद्योग एवं श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि संयुक्त सर्वे कर बाल श्रमिकों को चिन्हित करें और उनके पुनर्वास और शिक्षा की व्यवस्था करें। बैठक में उन्होने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिये।