jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ...

हरदा : संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को दिया समर्थन, किसानो की मांगों को लेकर बेठे धरने पर

हरदा : शनिवार को को संयुक्त किसान मोर्चा हरदा के द्वारा दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन नेशनल हाईवे 59 A पर साईं मंदिर के पास अनिश्चितकालीन सुबह 11 बजे से साम 5 तक धरना प्रदर्शन शुरू किया । इस मौके पर राजेंद्र पटेल, रामनिवास खोरे, पंकज सिरोही, अशोक खोरे, अनिल जाट, रामजीवन बास्ट, विजय बांके, सेवाराम बछानिया, अखिलेश जाट, रामेश्वर कापड़िया, गणेश टाले, संजय विश्नोई, गणेश विश्नोई, मोहन पचार, लक्ष्मीनारायण बडियार, फागुन सारण, जितेंद्र सारण आदि किसान उपस्थित थे किसानों ने बताया अब वह प्रतिदिन अपनी मांगों को लेकर लगातार शांतिपूर्वक धरना देंगे |

जिसमे किसानों की प्रमुख मांगे –

1. सभी फसलों की खरीद के लिए एमएसपी गारंटी कानून बनाया जाए.

2. डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के हिसाब से फसलों की कीमत तय की जाए. सभी फसलों के उत्पादन की औसत लागत से पचास फीसदी ज्यादा एमएसपी मिले.

3. किसान और खेत में काम करने वाले मजदूरों का कर्जा माफ किया जाए. किसानों को प्रदूषण कानून से बाहर रखा जाए.

4. 60 साल से ज्यादा उम्र के किसानों को 10 हजार रुपये पेंशन दी जाए.

- Install Android App -

5. भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 दोबारा लागू किया जाए.

6. लखीमपुर खीरी कांड के दोषियों को सजा दी आरोपियों की जमानत रद्द की जाए.

7. मुक्त व्यापार समझौतों पर रोक लगाई जाए.

8. विद्युत संशोधन विधेयक 2020 को रद्द किया जाए.

9. मनरेगा में हर साल 200 दिन का काम और 700 रुपये मजदूरी दी जाए.

10. किसान आंदोलन में मृत किसानों के परिवारों को मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए. समझौते के अनुसार, घायलों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए.

– गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी 2700 रू कुंटल के हिसाब से सुनिश्चित हो
– ग्रीष्म कालीन मूंग फसल के लिए 20 मार्च से नहरों में पानी छोड़ना सुनिश्चित किया जाए
– किसानों के लिए 24 घंटे बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए