jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

हरदा : सावित्री बाई फूले स्वसहायता समूह विकास योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

- Install Android App -

हरदा : कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति हरदा ने सावित्रीबाई फूले स्व सहायता समूह विकास योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग की बीपीएल परिवार की महिलाएं अथवा जिनकी आए ग्रामीण क्षेत्र में 40000 अथवा शहरी क्षेत्र में ₹55000 वार्षिक से कम हो तथा आयु 55 वर्ष से कम हो, ऐसी महिलाओं को लघु एवं कुटीर उद्योग अथवा सेवा क्षेत्र के व्यवसाय के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण दिलाया जाना है। योजना के तहत बैंक से ऋण स्वीकृति उपरांत समूह के प्रत्येक सदस्य को 10000 रुपये मात्र अनुदान शासन की ओर से बैंकों के माध्यम से दिया जाएगा। ऋण लेने के इच्छुक समूह प्रत्येक सदस्य के जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, अंकसूची एवं राशन कार्ड लेकर जिला अंत्यावसाई सहकारी विकास समिति मर्यादित जिला पंचायत संयुक्त भवन के कक्ष क्रमांक 25 में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।