jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

हरदा ;  हवाई जहाज से प्रयागराज जाने का अवसर मिला तो विमलाबाई की खुशी का ठिकाना ना रहा

- Install Android App -

हरदा ; मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत शनिवार को हरदा जिले के 32 वृद्धजन हरदा से भोपाल के लिए रवाना हुए, जहां से वे वायुयान द्वारा प्रयागराज जाएंगे । इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल और क्षेत्रीय सांसद श्री दुर्गा दास उईके ने जाने वाले सभी तीर्थ यात्रियों को माल्यार्पण कर तीर्थ यात्रा के लिए विदा किया और यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। सिराली निवासी श्रीमती विमला बाई ने इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री पटेल को बताया कि उसने कभी रेल या बस से प्रयागराज जाने की कल्पना भी नहीं की थी,  आज मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत हवाई जहाज से प्रयागराज जाने का अवसर मिल रहा है तो वह बहुत खुश है। श्रीमती विमला बाई ने बुढ़ापे में मिली इस खुशी के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार प्रकट किया।