हरदा ; जिले में मतदाता सूची को अद्यतन एवं शुद्धीकरण के लिये बीएलओ व सुपरवाईजर स्तर पर ‘‘मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर’’ आयोजित किये जा रहे है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि 7 जून को विधानसभा क्षेत्र हरदा के ग्राम हीरापुर के ग्राम पंचायत भवन में शिविर आयोजित होगा। इस शिविर में ग्राम हंडिया, हीरापुर, बागरूल, देवास, कोलीपुरा, खेड़ीनीमा व झुगरिया के ग्रामीण शामिल होंगे। इसी प्रकार ग्राम जयमलपुरा के शासकीय प्राथमिक शाला भवन में शिविर आयोजित होगा, जिसमें टेमलाबाड़ीमाल, टेमलाबाड़ी रैयत, कानपुरा, जयमलपुरा, प्रतापपुरा, मक्तापुर, मोरगढ़ी, गोपालपुरा, भंवरदीमाल व जूनापानी के ग्रामीण शामिल होंगे। इसके अलावा टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बघवाड़ के शासकीय प्राथमिक शाला भवन में भी 7 जून को शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में ग्राम बिच्छापुर, बघवाड़, रायबोर, छिदगांवमेल, पिपल्याकला, सामरधा व बारजा के ग्रामीण शामिल होंगे। उन्होने बताया कि इन शिविरों का आयोजन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।
कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि इन शिविरों का आयोजन मतदाता जनसंख्या अनुपात अनुसार 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों का शतप्रतिशत पंजीयन मतदाता सूची में कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ष में चार अर्हता तिथि अनुसार आगामी अप्रैल, जुलाई व अक्टूबर 2023 में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं के आवेदन अग्रिम रूप से प्राप्त करने की कार्यवाही भी शिविर में की जाएगी।
ब्रेकिंग
पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच
ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर
विकसित भारत की संकल्पना पर सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र , आत्मनिर्भर नारी पर दिए प्रभावी भाषण
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच
ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी...
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक...
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप!
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
