jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

Harda Big News : सिविल लाइन थाना पुलिस ने, 10 किलो गांजे के साथ पकड़ा युवक को, आरोपी निकला शातिर चोर, लिया रिमांड पर

हरदा : पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया व इंचार्ज एसडीओपी सिसोदिया जी
के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है । थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों पर छठवीं बड़ी कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक राजेश साहू व थाना सिविल लाइन स्टाफ द्वारा थाना सिविल लाइन क्षेत्र व शहर में मादक पदार्थ गांजा सप्लाई करने वाले एक आरोपी को पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक बस से हरदा आ रहा था। आरोपी युवक को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पकड़ा उसके कब्जे से लगभग 10 किलो गांजा जप्त किया है। आरोपी युवक का रिकार्ड खगालने पर वह शातिर चोर निकला। पूर्व में उसके खिलाफ अन्य जगह आपराधिक प्रकरण दर्ज है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने बीते कल एक युवक को पकड़ा। आरोपी युवक के कब्जे से 9 किलो 600 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत लगभग दो लाख रुपया का जप्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 / 20 के. तहत प्रकरण दिनांक .5/ . 6/ .2023. को पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरदा शहर में दूसरे जिलों से लाकर गांजा बेचता था आरोपी से जप्त माल के संदर्भ में व स्त्रोतों के बारे में पूछताछ की जा रही है आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है पुलिस रिमांड ली जा रही है पकड़ा गया आरोपी निखिल पिता राजेश सेन उम्र 24 साल निवासी ग्राम सतवास तहसील सतवास जिला देवास मध्य प्रदेश उक्त आरोपी पर पूर्व में मोटरसाइकिल चोरी के अपराध पंजीबद्ध है।

- Install Android App -

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका टीम

.सहायक उपनिरीक्षक दिनेश शेखावत सहायक उपनिरीक्षक संतोष बामने सहायक उप निरीक्षक संदीप कुशवाह प्रधान आरक्षक कुलदीप राजपूत प्रधान आरक्षक अजय रघुवंशी आरक्षक सुनील शर्मा आरक्षक राहुल वर्मा साइबर सेल साइबर सेल के आरक्षक कमलेश परिहार मयंक सिंह लोकेश सातपुते तथा मनोज दोहरे व थाना सिविल लाइन के समस्त स्टाफ का कार्यवाही को संपादित करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है. आरोपी शातिर वाहन चोर है जो दूसरे प्रदेश से लाकर गांजा बेचता था आरोपी पर हंडिया नसरुल्लागंज कोतवाली हरदा में चोरी के मामले दर्ज है आरोपी गांजा किससे ला रहा था तथा किसको देने जा रहा था इस संबंध में भी पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है।