ब्रेकिंग
हरदा: राम जानकी मंदिर रनआई कला में मंदिर समिति की 30 एकड़ जमीन की सार्वजनिक नीलामी हो, तीन साल से भग... हरदा शहर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, पार्क सौन्दर्यीकरण के कार्य कराएं:  ग्रामीण पहुँच मार्गों ... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं, जमीन से जुड़े मामले ज्यादा आए Harda news: कर्मचारियों के सभी भुगतान, क्रमोन्नति, पदोन्नति समय पर सुनिश्चित हों- कलेक्टर श्री जैन हरदा: हरीश चौधरी और जीतू पटवारी आयेंगे आज हरदा जिले के करताना सिपाही बनते युवक के तेवर बदले दहेज मेंमांगे 30 लाख, मांग पूरी न होने पर सगाई तोडने की धमकी Aaj ka rashifal: आज दिनांक 17 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय धर्मेंद्र चौबे को भास्कर परिवार और स्थानीय पत्रकारों के द्वारा नगर पाल... कृषि अधिकारियों ने किया खाद बीज की दुकानों का निरीक्षण  Ladli bahna yojna: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की

हरदा : 15 जनवरी तक मनाया जाएगा महिला सशक्तिकरण सप्ताह

हरदा : मध्यप्रदेश में 15 जनवरी 2024 तक महिला सशक्तिकरण सप्ताह मनाया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री संजय त्रिपाठी ने बताया कि महिला सशक्तिकरण सप्ताह के दौरान विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उन्होने बताया कि महिला सशक्तिकरण सप्ताह के दौरान जिला स्तर पर लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली ग्राम पंचायतों को पुरूस्कृत किया जायेगा, प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित बालिकाओं का सम्मान, शौर्य दल के सदस्य जिन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया हो उन्हें भी सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा ऐसी बालिकाएँ जिनके द्वारा सूचना दी जाकर स्वयं का बाल विवाह रोका गया हो, को भी सम्मानित किया जायेगा।
महिला सशक्तिकरण सप्ताह के दौरान प्रदेश के सभी 52 जिलों के 57 वनस्टॉप सेंटर अन्तवासियों परार्मश सत्र आयोजित कर ‘घरेलू हिंसा की पीड़िता के लिये सहायता योजना’ की जानकारी दी जायेगी। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन 181 एवं मुख्यमंत्री सशक्तिकरण योजना पर रेडियो पर चर्चा की जाएगी तथा सभी जिलों के बाल गृहों में बच्चों को पॉक्सो अधिनियम की जानकारी प्रदान कर ‘गुड टच-बैड टच’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता तथा विशेषज्ञों और पुलिस साइबर सेल के माध्यम से साइबर सुरक्षा विषय पर शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन किया जायेगा।

- Install Android App -