jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : पागल बाबा आश्रम की पहल।हर शाम नर्मदा आरती से भक्तिमय होता घाट! इंदौर में ‘स्वच्छ इंदौर, स्वस्थ इंदौर महाअभियान 2.0’ की शुरुआत भोपाल : VIT भोपाल में टाइफाइड का कहर, 40+ छात्र संक्रमित महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियां- मुख्यमंत्... मध्यप्रदेश में बढ़ी गर्मी, 30 अप्रैल तक स्कूलों की छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी किया आदेश मणिपुर में भड़की हिंसा, गोलीबारी में 3 की मौत जेल लोक अदालत का आयोजन 26 अप्रैल को आंगनवाड़ी केन्द्र पर महिला जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जिला जेल हरदा में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक सहायता शिविर सम्पन्न विश्व मलेरिया दिवस पर विविध गतिविधियों का हुआ आयोजन

हरदा : महाराणा प्रताप नगर स्थित रामानुज कोट में गोदा-रंगनाथ भगवान का उत्सव चल रहा, कल निकलेगी कलश यात्रा

हरदा : पुरुषोत्तम मास में शहर के महाराणा प्रताप नगर स्थित रामानुज कोट में गोदा-रंगनाथ भगवान का उत्सव चल रहा है। मंगलवार को गोदाजी को मेहंदी रचाई। इस दौरान महिलाओं ने भजन गाए। गुरुवार को शहर में धूमधाम से कलश यात्रा निकाली जाएगी | जानकारी के मुताबिक रामानुज कोट में 16 दिसंबर से उत्सव शुरू हुआ। इस दौरान रोजाना धार्मिक कार्यक्रम हुए। इसमें फाग उत्सव, झूला उत्सव, भात, हल्दी उत्सव शामिल हैं।

- Install Android App -

मंगलवार को गोदाजी को मेहंदी लगाई गई। महिलाओं ने ढोलक की थाप पर भजन गाए। 10 जनवरी को बारना उत्सव होगा। 11 जनवरी को शहर में कलश यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन से जुड़े वेंकटेश स्वामी ने बताया कि गोदा-रंगनाथ भगवान के कल्याणोत्सव में विशेष पूजन आयोजित किया जा रहा है। रोजाना गुरु परंपरा का पाठ व भजन-कीर्तन हो रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का आग्रह किया है।