jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ...

हरदा : 86 निराश्रित गौवंश को संरक्षण व आश्रय हेतु गौशाला में स्थानांतरित किया


हरदा : जिला प्रशासन द्वारा विकासखण्ड हरदा के ग्रामों में घुम रहे 86 निराश्रित गौवंश को विकासखण्ड खिरकिया के श्री गुप्तेश्वर गौशाला समिति हरिपुरा चारूवा में सुरक्षित स्थानांतरित किया गया। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं हरदा डॉ. एस. के. त्रिपाठी ने बताया कि कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के निर्देश पर निराश्रित गौवंश को संरक्षण एवं आश्रय प्रदान करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत कोलीपुरा, रिजगांव, देवास, हीरापुर, भादूगांव, में घूम रहे निराश्रित गौवंश को श्री गुप्तेश्वर गौशाला समिति हरिपुरा चारूवा में सुरक्षित स्थानांतरित किया गया है, इनमें 62 गाय, 16 बछिया, 8 बछड़े शामिल है। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि गौशाला में पहुँचाने के पश्चात विभाग के पशु चिकित्सकों द्वारा गौवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार दिया गया। गौशाला द्वारा उनके खानपान, आहार व पेयजल आदि की व्यवस्था की गई। जिन पशुओं में टेग लगे थे, उनकी पहचान स्थापित की गई तथा जिन पशुओं में टेग नहीं थे, उनमें टेगिंग की कार्यवाही की गई। इस कार्य में राजस्व विभाग, पंचायत विभाग व पुलिस विभाग सहित आम लोगों का सक्रिय योगदान रहा।