के के यदुवंशी मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नगर पालिका चुनाव में भाजपा पार्षद उम्मीदवारों के समर्थन में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो किया.मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नगर पालिका परिषद में भाजपा के 15 पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में आम सभा को संबोधित करने के लिए जय स्तंभ के पास बना मंच पर पहुँचे मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि सिवनी मालवा के विकास में हमने हमारी सरकार ने कभी कोई कमी नहीं छोड़ी हमेशा सिवनी मालवा के विकास की चिन्ता रहती है। मध्य प्रदेश की सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाता है।
प्रत्याशियों के साथ मुख्यमंत्री ने घोषणा पत्र जारी किया अपने संबोधन में कहा संकल्प पत्र इसमे दर्शाए गए कार्यों को पूर्ण कराना की मेरी जवाबदेही है। मुख्यमंत्री ने कहा संगठित होकर अपने पक्ष में कार्यकर्ता आपस में तालमेल कर चुनाव लड़े और सभी 15 प्रत्याशियों को विजय बनाएं मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ग को योजना का लाभ मिलेगा वह कोई भी हो सारी योजना कमलनाथ जी ने बंद कर दी थी वह योजना पूरी चालू कर दी गई है गरीबों को परेशान नहीं होना पड़ेगा अब सारी कॉलोनी वेद बनेगी अवैध कॉलोनी को वैध कराई जाएगी गरीबों को पट्टा मिलेगा जो जहां है वही रहेगा बस आपको 15 ही भाजपा के पार्षदों को जिताना है जिससे सारी योजना आप तक पहुंच सके लगभग 40 मिनट के भाषण में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने शासन के कार्यकाल की तारीफ करते रहे इस अवसर पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मैंने वोट डाली है और जो खुद वोट डालना पाए वह कैसे जीत पाएगा। इस अवसर पर वार्ड पार्षद जनप्रतिनिधि शहर के नागरिक उपस्थित रहे।

