ब्रेकिंग
हरदा : होमगार्ड जवान की लाश कलेक्टर कार्यालय में मिली, रात्रि गश्त में ड्यूटी पर तैनात था जवान!  मप्र में मंगलवार को 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट सड़क पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं को गौशाला भिजवाएं : कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में अधिकारियों ... शिवपुर पुलिस द्वारा अवैध गांजा बिक्री करने वाले हरदा के आरोपी को पकड़ा, 4 किलो गांजा सहित बाइक जब्त बागेश्वर धाम : दीवार गिरने से महिला श्रद्धालु की मौत गुरु पूर्णिमा के लिए धीरेंद्र शास्त्री ने की य... बड़ी खबर : बिहार में एक परिवार के 5 लोगो को जिंदा जलाया आदिवासी परिवार मे डायन होने का आरोप लगाया था... अब से किसी चौक चौराहे या सड़क पर महापुरुषों या अन्य की प्रतिमा नहीं लगेगी- हाई कोर्ट Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गंभीर मरीजों को रेफर करने पीएम श्री एम्बुलेंस सेवा का संचालन प्रदेश सहित जिले में संचालित Live maa narmda: मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे वीडियो, लगातार हो रही बारिश से तेजी से बढ़ रहा जलस्तर

हवाओं का रुख हुआ उत्तरी, मध्‍य प्रदेश में फिर बढ़ेगी सिहरन

मकड़ाई समाचार भोपाल। पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में उत्तराखंड पर पहुंच गया है। इसके प्रभाव से राजस्थान पर बना प्रेरित चक्रवात भी समाप्त हो गया है। हवा का रुख बदलकर उत्तरी हो गया है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में फिर रात का तापमान लुढ़कने लगा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार से न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।

- Install Android App -

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को न्यूनतम तापमान शहडोल और रीवा संभाग में काफी बढ़े, भोपाल संभाग में काफी गिरे एवं शेष संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।

सबसे कम 11 डिग्री सेल्सियस तापमान रायसेन, राजगढ़, धार, इंदौर, सागर, गुना एवं ग्वालियर में दर्ज किया गया। बुधवार को सुबह के समय चंबल संभाग के अलावा ग्वालियर, दतिया, बालाघाट, छतरपुर और टीकमगढ़ जिले में कोहरा छाने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि जम्मू कश्मीर पर ट्रफ के रूप में बना पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड की तरफ बढ़ गया है। इसके प्रभाव से बना प्रति चक्रवात भी समाप्त हो गया है। इस वजह से हवाओं का रुख बदलकर उत्तरी हो गया है। लगातार बर्फबारी एवं वर्षा होने से उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।