jhankar
ब्रेकिंग
किसानों के हित में एक बड़ा फैसला :‘कवच’ बनी मध्यप्रदेश सरकार, फिर खुला संस्थागत ऋण का रास्ता उल्लासः एक अभिनव पहल” के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा की जिले में मिशन कोड शक्ति के तहत स्कूल... सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली

हैवानियत ! गुर्जर समाज के दो पक्षों में जमीन की लड़ाई, एक दबंग ने ट्रैक्टर को आगे-पीछे कर शख्स को 8 बार कुचला, हुई मौत

भरतपुर से एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हुआ है…

राजस्थान के भरतपुर में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस लड़ाई में एक शख्स की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर डाली। इतना ही नहीं लोग तमाशा देखते रह गए वीडियो बनाते रहे लेकिन कोई आगे नही आया। इस विवाद में एक सखा को 8 बार ट्रैक्टर से कुचला गया । यह दिल दहला देने वाली वारदात भरतपुर जिले के बयाना थाना इलाके के गांव अड्डा की है।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक, गांव के दो पक्ष बहादुर सिंह गुर्जर और अतर सिंह गुर्जर के परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद काफी समय से चल रहा है. दोनों पक्षों के बीच तीन दिन पहले भी झगड़ा हुआ था जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से बयाना थाने में शिकायत दर्ज हुई थी और पुलिस ने दोनों ही पक्षों के करीब22 लोगों को पाबंद किया गया था | लेकिन बुधवार को बहादुर सिंह गुर्जर पक्ष के लोग विवादित जमीन को ट्रैक्टर लेकर जोतने के लिए चले गए. जिसकी सूचना जब दूसरे पक्ष अतर सिंह गुर्जर के परिवार को लगी को वे वहां विरोध करने पहुंच गए. खेत की जुताई के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हुआ।

जब 45 वर्षीय निर्पाठ सिंह गुर्जर ट्रैक्टर को रोक कर विरोध करने की कोशिश कर रहा था तभी ट्रैक्टर चालक ने उसको कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई. 8 बार शख्स को ट्रैक्टर से कुचला पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि, कई लोग फरार हैं. उनकी तलाश की जा रही है। कुछ लोगो ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया. जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है. दो पक्षों के बीच लड़ाई जमीन को लेकर शुरू हुई थी. इस लड़ाई में 12 लोग भी घायल हुए हैं. उन सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

झगड़े को देखने के लिए ग्रामीण भी काफी संख्या में वहां एकत्रित हो गए.लेकिन वे सिर्फ तमाशबीन होकर यह मंजर देखते रहे और वीडियो बनाते रहे. निर्पाठ सिंह गुर्जर के परिजनों ने उसे हालांकि, बचाने की कोशिश की. लेकिन ट्रैक्टर चालक इतनी तेजी से ट्रैक्टर को निर्पाठ सिंह गुर्जर के ऊपर बार-बार चढ़ा रहा था कि अगर कोई और आगे आता भी तो उसे भी वह कुचल देता. ट्रैक्टर चालक ने 8 बार निर्पाठ के ऊपर से वाहन चलाया, जब तक कि उसकी सांसें नहीं थम गईं। सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को बयान लेकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. निर्पाठ सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया हैएएसपी ओमप्रकाश कलवानी ने बताया कि इस मामले में 5 लोगों हिरासत में लिया गया है. वहीं कुछ आरोपी अभी फरार हैं. उनकी तलाश की जा रही है।