jhankar
ब्रेकिंग
PM सड़क योजना की सड़कें गड्ढों में तब्दील : ग्रामीणों का सब्र टूटा: मरम्मत नहीं हुई तो होगा जन आंदोल... जनसुनवाई में की शिकायत : वार्ड 14 में नए पोल लगने के बाद भी पुराने बिजली के पोल बने खतरा Handiya news : हंडिया-गांगला सड़क मार्ग स्वीकृत होने पर ग्राम खेड़ा में विधायक डॉ. दोगने का फलों से ... पारिवारिक विवाद में युवक ने रस्सी के फंदे में झूलकर जीवन लीला की समाप्त, पुलिस जांच में जुटी ! पुरुषोत्तम मास में संकट मोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण आयोजित भीषण गर्मी से मप्र के कई जिलों में जल संकट गहराया, सूखे हैंडपंप-तालाब, लोग बूंद-बूंद को तरसे मध्य प्रदेश में अमृत योजना के 5000 करोड़ के प्रोजेक्ट अधूरे, 15 जिलों में 55% काम ही पूरा 19 मई 2026, मंगलवार - देश और मध्य प्रदेश का मौसम 19 मई 2026 को मंगलवार - पंचांग और राशिफल 19 मई 2026 मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें जो आज चर्चा मे है

सेक्स रैकेट : 4 विदेशी युवतियां रईस जादो को परोस रही थी जिस्म , 12 लोग गिरफ्तार, स्पा सेंटर का मालिक पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार

गुरदासपुर : बीते दिनों स्पा सैंटर की आड़ में देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने खुलासा किया । इस मामले में 4 विदेशी (थाईलैंड से) और 3 भारतीय लड़कियों तथा 12 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 3 गुरदासपुर के भी शामिल हैं । जबकि इस मामले में स्पा सैंटर का मॉडरेटर अमृतसर निवासी मनदीप सिंह मौके से भागने में सफल हो गया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने जिन 18 लड़कों व लड़कियों को गिरफ्तार किया। उनमें गुरदासपुर व आसपास के 3 आरोपी शामिल हैं. इससे स्पष्ट होता है कि इस गिरोह के तार अब गुरदासपुर से भी जुड़ने लगे हैं। सूत्रों ने बताया कि जिन 12 लड़कों को अमृतसर पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार किया, उनमें 3 आरोपी पलजिन्द्र निवासी गुरदासपुर, प्रताप सिंह निवासी गांव पाहड़ा व सुनील कुमार निवासी गुरदासपुर शामिल हैं।

- Install Android App -

पुलिस अब इस स्पा सैंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार धंधे संबंधी गुरदासपुर से तार जुड़ने संबंधी जांच कर रही है. पुलिस के हाथ स्पा सैंटर का रिकॉर्ड लगा है जिसमें सैंटर में आने वाली लड़कियों और लड़कों का रिकॉर्ड शामिल है. इससे स्पष्ट होता है कि अभी गुरदासपुर इलाके से इस स्कैंडल के तार जुड़ेंगे और कुछ लोगों से पूछताछ भी हो सकती है।