पंडित संतोष शास्त्री ने कहा दान-धर्म का विशेष महत्व, है पूरे माह चलेगा रामचरितमानस पाठ
केके यदुवंशी पत्रकार
सिवनी मालवा। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर नगर के नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में एक माह की अखंड रामायण का शुभारंभ किया गया।
मंदिर के पुजारी पंडित संतोष शास्त्री ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार पुरुषोत्तम मास हर तीन वर्ष में एक बार आता है, जिसे अधिकमास भी कहा जाता है। यह पूरा महीना भगवान विष्णु को समर्पित है। शास्त्रों में इस माह में किए गए दान, धर्म, पुण्य और धार्मिक आयोजनों का विशेष महत्व बताया गया है।
पंडित शास्त्री ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में अखंड रामायण पाठ, भागवत कथा, दीपदान और अन्न-वस्त्र दान से हजार गुना फल की प्राप्ति होती है। इसी उद्देश्य से मंदिर समिति द्वारा पूरे एक माह तक निरंतर रामचरितमानस का पाठ कराया जा रहा है स्थानीय श्रद्धालुओं में इस आयोजन को लेकर उत्साह है।
बड़ी संख्या में भक्त प्रतिदिन मंदिर पहुंचकर रामायण पाठ का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। मंदिर समिति ने सभी धर्मप्रेमी जनता से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

