राष्ट्रीय खबरें
1. अमेरिका-ईरान में तनाव कम, तेल प्रतिबंध हटाने को ट्रंप तैयार
ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए 14 सूत्रीय प्रस्ताव सौंपा। कथित तौर पर अमेरिका ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंधों को अस्थायी रूप से हटाने को सहमत हुआ है।
2. रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर: 96.25 प्रति डॉलर
डॉलर के मुकाबले रुपया 96.25 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा। तेल कीमतों ने दबाव बढ़ाया ।
3. मॉनसून 26 मई को केरल में दे सकता है दस्तक
IMD के अनुसार मॉनसून 26 मई को केरल पहुंचेगा, जो सामान्य से 6 दिन पहले है। मुंबई में 10 दिन बाद बारिश, ओडिशा तटीय इलाके अलर्ट पर ।
4. PM मोदी का विदेश दौरा, नॉर्वे-स्वीडन में सर्वोच्च सम्मान
प्रधानमंत्री मोदी को नॉर्वे और स्वीडन में सर्वोच्च सम्मान मिला, यह उनका 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है ।
5. NEET पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा
NEET पेपर लीक मामले में चौंकाने वाला खुलासा। NTA पर CBI की जांच तेज ।
6. महाराष्ट्र में बारातियों की बस हादसा, 12 की मौत
पालघर में कंटेनर और ट्रक की टक्कर में 12 बारातियों की मौत, 25 गंभीर रूप से घायल ।
7. बिहार में ‘सहयोग शिविर’ शुरू
जन समस्याओं के तत्काल निवारण के लिए बिहार सरकार ने सभी पंचायत स्तरों पर ‘सहयोग शिविर’ लगाने का फैसला लागू किया ।
8. केरल में वीडी सतीशन बने मुख्यमंत्री
60 साल में पहली बार पूरी कैबिनेट की शपथ। छह पार्टियों के 21 मंत्री शामिल ।
9. ब्रिक्स न्याय मंत्रियों की बैठक गांधीनगर में शुरू
19 मई से गांधीनगर में ब्रिक्स न्याय मंत्रियों की बैठक, भारत कर रहा अध्यक्षता ।
10. US प्रतिबंधों के बावजूद भारत खरीद रहा रूसी तेल
पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा- छूट हो या न हो, भारत रूस से तेल खरीद जारी रखेगा।
11. बकरीद से पहले CM योगी का नमाज पर बड़ा ऐलान
बकरीद से पहले सार्वजनिक जगहों पर नमाज को लेकर CM योगी का बड़ा बयान जारी।
12. देश में भीषण गर्मी, 45°C तक पहुंचा पारा
IMD के अनुसार मध्य और पश्चिम भारत में तापमान 45°C तक। बिजली-पानी की मांग बढ़ी, ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों पर दबाव।
अंतरराष्ट्रीय खबरें
13. पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात की जेट स्क्वाड्रन
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान ने समझौते के तहत सऊदी में जेट स्क्वाड्रन और हजारों सैनिक भेजे ।
14. इजराइल में संसद भंग का प्रस्ताव, राजनीतिक संकट गहराया
इजराइल की संसद नेसेट को भंग करने का प्रस्ताव पेश। नए चुनावों का रास्ता खुल सकता है
15. रूस ने ‘सरमत’ मिसाइल का परीक्षण किया
रूस ने दुनिया की सबसे शक्तिशाली परमाणु क्षमता वाली इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल ‘सरमत’ का परीक्षण किया। परमाणु तनाव बढ़ा ।
16. अमेरिका के सैन डिएगो में इस्लामिक सेंटर पर हमला
सैन डिएगो में इस्लामिक सेंटर पर हमले में तीन लोगों की मौत, दोनों शूटर भी मरे मिले
17. डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी मीडिया पर भड़के
ईरान को लेकर ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया को कहा- ‘ये बिल्कुल पागल हो गए हैं’
18. कर्नाटक में हाथियों की लड़ाई में महिला पर्यटक की मौत
खेल और मनोरंजन
19. लिसा FIFA 2026 उद्घाटन समारोह में करेंगी प्रस्तुति
Lisa को FIFA World Cup 2026 के उद्घाटन समारोह में प्रदर्शन के लिए चुना गया
20. समय रैना की कॉमेडी में वापसी, ग्लोबल टूर की घोषणा
विवाद के बाद भारतीय कॉमेडियन समय रैना ने ग्लोबल टूर की घोषणा की। डिजिटल संस्कृति और फ्री स्पीच पर आधारित होगा ।

