jhankar
ब्रेकिंग
सम्पर्क अभियान के तहत 10 शिविरों का हुआ आयोजन नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण हेतु प्रेषक नियुक्त नागरिक 25 मई तक मतदाता सूची में दर्ज करा सकेंगे दावे आपत्ति मेधावी विद्यार्थियों को मिली किंडल ई-बुक रीडर प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित अति उच्चदाब केन्द्र सोडलपुर में उपकेन्द्र टेमागांव को चार्ज किया कलेक्टर ने ‘जनभागीदारी सप्ताह’ का किया शुभारम्भ नल जल योजनाओं के उपभोक्ताओं को आवश्यक रूप से देना होगा जल कर - कलेक्टर किसान भाई ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ई-टोकन बुक कर उर्वरक क्रय करें मनरेगा ईकेवाईसी एवं जल गंगा अभियान में कम प्रगति वाली ग्राम पंचायतों की की गई समीक्षा

सम्पर्क अभियान के तहत 10 शिविरों का हुआ आयोजन

शिविरों में 1885 आवेदनों का मौके पर ही किया निराकरण

हरदा : संपर्क अभियान 2026 के तहत हरदा वृत्त में सोमवार को 10 शिविर आयोजित किये गये। इन शिविरों में मांग व समस्या संबंधी कुल 2098 आवेदन पत्र प्राप्त किये गये, जिसमें 1885 आवेदनों का अवसर पर ही शिविरों में निराकरण किया गया।

महाप्रबन्धक विद्युत वितरण कम्पनी हरदा ने बताया कि शिविर में बिल सुधार सम्बंधित 126, मीटर एवं सर्विस केबल से सम्बंधित 6, कनेक्शन (नवीन/नाम सुधार इत्यादि) सम्बंधित 1294, भुगतान सेवाएं 187 एवं सप्लाई से सम्बंधित 485 शिकायतें मिली,जिसका त्वरित निकरण सुनिश्चित किया गया।

- Install Android App -

शिविर में उपभोक्ता श्री दिनेश/ जगदीश काकडया निवासी ग्राम भीमपुरा द्वारा शिविर में नवीन घरेलू कनेक्शन हेतु आवेदन किया गया, दस्तावेजों को जांच कर आवेदक को तुरंत ही नवीन कनेक्शन जारी किया गया। इसी प्रकार उपभोक्ता श्री प्रेमनारायण मालवीय निवासी वार्ड क्र. 15, जैन आटा चक्की के पास मानपुरा हरदा द्वारा शिविर में बिजली बिल में नाम परिवर्तन के लिए आवेदन दिया गया था

नाम दस्तावेजों के निरीक्षण के उपरांत तत्काल नाम परिवर्तन किया गया। इन शिविरों में हरदा वृत्त के भी वरिष्ठ अधिकारीगण स्वयं उपस्थित रहे। महाप्रबंधक श्री विनीत कुमार बागड़े, उपमहाप्रबंधक श्री संजयसिंह चंदेल, श्री प्रधुम्न गजबे, श्री भागीरथ मंडल,

श्री संजय यादव एवं प्रबंधक श्री अंकित पटेल, श्री एन.डी लावानिया, श्री उपेन्द्र मीणा, श्री बसंत भवरकर, प्रदीप डोले एवं सभी वितरण केंद्र के सहायक प्रबंधक उपस्थित रहे। शिविरों में जनप्रतिनिधिग़ण,किसान संघ के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

महाप्रबन्धक विद्युत वितरण कम्पनी ने बताया कि संपर्क अभियान पूरे वर्ष भर इसी प्रकार आयोजित किया जायेगा, जिसमें उपभोक्ता को सर्वप्रथम सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ दिया जायेगा। हरदा जिले में आगामी शिविर 20 मई को विभिन्न गांवों में आयोजित किया जायेगा। इन शिविरों में हितग्राही अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ ले सकते है।